Big BreakingChhattisgarhFeaturedNationalरायपुर

अहमदाबाद विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोरा, विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने कहा-अत्यंत हृदयविदारक और दुखद घटना है





बसना। गुजरात के अहमदाबाद में हुए विनाशकारी विमान हादसे पर बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इसे एक त्रासदी करार दिया। उन्होंने इस दुखद घटना के कारणों पर गंभीर प्रश्न उठाए और सरकार से निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

विधायक डॉ. अग्रवाल ने इस दुर्घटना को अत्यंत हृदयविदारक बताते हुए कहा कि यह हादसा पूरे देश के लिए गहरी पीड़ा लेकर आया है। उन्होंने इस दुर्घटना में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी समेत सभी मृत यात्रियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवारों को संबल प्रदान करने की कामना की।

ये भी पढ़ें  सांकरा-परसवानी मार्ग के लिए 28.47 करोड़ स्वीकृत, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का जताया आभार

विधायक डॉ. अग्रवाल ने कहा यह एक हृदयविदारक दुर्घटना है, जिसने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोया है। सरकार को इस घटना के पीछे के कारणों की निष्पक्ष और गहन जांच करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदियों को टाला जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि हादसे से जुड़े सभी तकनीकी एवं सुरक्षा पहलुओं की समीक्षा आवश्यक है, ताकि संभावित लापरवाही को उजागर किया जा सके।

हादसे की भयावहता

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर (फ्लाइट AI-171) टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद मेघानी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री और 12 क्रू सदस्य शामिल थे। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में सभी यात्रियों की मृत्यु की आशंका जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: विधायक डॉ संपत अग्रवाल बोले-तनाव से गुजर रही पूरी दुनिया के लिए योग है एक पॉज बटन

मृतकों में 169 भारतीय नागरिक थे, जबकि 61 विदेशी नागरिक भी इस विमान में सवार थे, जिनमें 53 ब्रिटिश नागरिक, 7 पुर्तगाली नागरिक और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button