Uncategorized

“ऑपरेशन सिंदूर”:पहलगाम हमले में आतंकियों ने कहा था मोदी को बता देना,अब मोदी ने बता दिया: डॉ संपत अग्रवाल



रायपुर/बसना । भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में स्थित नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए हैं। यह सैन्य कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के प्रतिउत्तर में की गई है, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की जान गई थी।

भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना ने संयुक्त रूप से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया, जिसमें एयर टू सरफेस मिसाइलों का उपयोग किया गया। सैन्य अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान आतंकवादी गतिविधियों पर निर्णायक प्रहार करने के लिए रणनीतिक रूप से तैयार किया गया था।

भारत ने मां काली का रूप धर आतंकवादियों का किया सर्वनाश: डॉ संपत अग्रवाल 

बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने इस ऑपरेशन की सराहना करते हुए कहा कि पहलगाम हमले में पाकिस्तान ने हमारी माताओं-बहनों का सुहाग उजाड़ा था, लेकिन अब भारत ने मां काली का रूप धर कर आतंकवादियों का सर्वनाश करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश पर किसी भी प्रकार से किए गए हमले का सख्त जवाब देने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें  महादेव ऐप सट्टा मामला : ईडी ने 388 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

मोदी सरकार ने एक एक आंसू का जवाब दिया और लश्कर के ठिकाने तबाह किया: डॉ संपत अग्रवाल 

विधायक अग्रवाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखते हुए कहा कि पहलगाम आतंकी हमले में हमारी माताओं बहिनों से कहा था मोदी को बता देना,कल रात मोदी जी ने बता दिया कि भारत देश अपनो के लिए क्या कुछ कर सकता है। मोदी सरकार ने एक एक आंसू का जवाब दिया और लश्कर के ठिकाने तबाह किए ।

आतंकवाद के खिलाफ देश की सुरक्षा नीति का प्रतिबिंब

ऑपरेशन सिंदूर को भारत की निर्णायक कार्यवाही बताते हुए विधायक अग्रवाल ने कहा कि यह आतंकवाद के खिलाफ देश की सुरक्षा नीति का प्रतिबिंब है। उन्होंने इस अभियान के महत्व को रेखांकित करते हुए जनता से अपील की कि वे भारतीय सेना के इस साहसिक कदम का समर्थन करें और देश की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

यह भी पढ़ें  कार्यालय परिसर में घुसकर पत्नी पर किया जानलेवा हमला,हैवानियत की हद की पार

भारत सरकार ने सोशल मीडिया पर पहले ही ऑपरेशन सिंदूर की टाइमलाइन जारी कर दी थी

विधायक ने बताया कि भारत सरकार ने सोशल मीडिया पर पहले ही ऑपरेशन सिंदूर की टाइमलाइन जारी कर दी थी, जिससे यह स्पष्ट हो गया था कि देश आतंकवाद के खिलाफ कोई भी नरमी नहीं बरतेगा। इस सटीक और प्रभावशाली कार्यवाही के बाद भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपना दृढ़ संकल्प दर्शाया है।

भारतीय सेना की यह निर्णायक कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ देश की प्रतिबद्धता को दर्शाती है और भविष्य में इस तरह के हमलों को रोकने के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें  रायपुर पुलिस का एक्शन: मुख्यमंत्री का फर्जी OSD बनकर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, चंद घंटों में सलाखों के पीछे

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button