कांग्रेस घोषणा पत्र: प्रदेश मुख्यालय सहित सभी जिला मुख्यालयों में एक साथ होगा जारी

रायपुर । नगरीय निकाय चुनाव हेतु कांग्रेस का घोषणा पत्र 5 फरवरी को सुबह 11 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन सहित प्रदेश के सभी मुख्य शहरों में एक साथ जारी किया जायेगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज रायपुर, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत मनेन्द्रगढ़, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कवर्धा, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव अंबिकापुर, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू दुर्ग, पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे राजनांदगांव, पूर्व अध्यक्ष धनेन्द्र साहू महासमुंद, पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम कोण्डगांव, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल चिरमिरी, पूर्व मंत्री उमेश पटेल रायगढ़, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत बिलासपुर, पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल गरियाबंद, विधायक लखेश्वर बघेल जगदलपुर, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गुरूमुख सिंह होरा धमतरी में घोषणा पत्र जारी करेंगे।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button