ChhattisgarhFeaturedLifestyleNationalरायपुर

महाकुंभ के लिये छत्तीसगढ़ से चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरा शेड्यूल



रायपुर । छत्तीसगढ़ से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 2025 में होने वाले महाकुंभ में जाने वाले यात्रियों के लिये खुशखबरी है। 13 जनवरी से शुरू होने वाले महाकुंभ 2025 के लिये दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से कुंभ मेला स्पेशल तीन ट्रेनों की सुविधा शुरू होगी।

महाकुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए छत्तीसगढ़ और प्रयागराज के बीच रायगढ़, बिलासपुर और दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन की सुविधा मिलेगी। इससे गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, बालाघाट, नैनपुर, अनूनपुर, शहडोल एवं उमरिया के मध्य दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के यात्रियों को फायदा मिलेगा।

प्रयागराज महाकुंभ के दौरान संगम में स्नान करने के लिए प्रयागराज आने वाले यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सके, इसके लिये रेलवे 3 हजार स्पेशल गाडियां और 13 हजार से ज्यादा ट्रेनें चलायी जाएंगी । इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से तीन कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन होगा।

यह भी पढ़ें  विधायक भावना बोहरा ने की पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा,कहा-विकास कार्यों में गुणवत्ता और समय सीमा से समझौता नहीं

महाकुंभ मेले के दौरान ट्रेन में होने वाली अतिरिक्त भीड़-भाड़ के दौरान रेल यात्रियों को अधिक से अधिक कन्फर्म बर्थ/सीट की सुविधा उपलब्ध कराने के लिये दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से तीन कुंभ मेला स्पेशल ट्रेने चलाई जायेंगी, जो रायगढ़-वाराणसी, दुर्ग-वाराणसी एवं बिलासपुर-वाराणसी के मध्य तीन फेरे के लिए चलाई जा रही है ।

08251/08252 रायगढ़-वाराणसी-रायगढ़ कुंभ मेला स्पेशल, 08791/08792 दुर्ग-वाराणसी-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल एवं 08253/08254 बिलासपुर-वाराणसी-बिलासपुर कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन व्हाया बिलासपुर, कटनी, प्रयागराज के मार्ग से चलाई जा रही है । बता दें कि प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ मेला शुरू होकर 26 फरवरी तक चलेगा।

यह भी पढ़ें  विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने पीएम मोदी के निर्णय को सराहा, कहा- आईआईटी भिलाई से होगा प्रदेश का तकनीकी सशक्तिकरण

तीन स्पेशल ट्रेनों का यहां देखें शेड्यूल-

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button