Big BreakingChhattisgarhPoliticsरायपुर
Trending

रायपुर में पीएम मोदी का जन्मदिन ‘सेवा पखवाड़ा’ के रूप में मनाएगी भाजपा,खारून नदी में महाआरती एवं मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलित होगा: लक्ष्मी वर्मा

शिल्पकार के रूप में मनेगा जन्मदिन, एक महीने तक चलेगा सेवा पखवाड़ा: राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा





रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को आने वाले जन्मदिन को लेकर पूरे देश सहित छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में रेलवे स्टेशन स्थित ‘श्री सर्व धर्म संकट मोचन हनुमान मंदिर सेवा समिति’ परिसर में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा शामिल हुईं, बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा का पावन पर्व भी है, इसलिए देश के निर्माण में तत्पर प्रधानमंत्री का जन्मदिन ‘देश के शिल्पकार’ के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने घोषणा की,कि छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक पूरे एक महीने ‘सेवा पखवाड़ा’ के रूप में विभिन्न जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें  विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि: रूपकुमारी चौधरी

सांसद लक्ष्मी वर्मा ने बताया कि 17 सितंबर की शाम महादेव घाट स्थित खारून नदी में एक भव्य महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने जनसामान्य से भावुक अपील करते हुए कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति में प्रज्वलित दीपक को नदी में प्रवाहित करने का एक विशेष आध्यात्मिक महत्व है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए सभी नागरिक ‘एक दीपक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम’ से जलाकर खारून नदी में अवश्य प्रवाहित करें। इसके साथ ही, महादेव घाट पर आयोजित होने वाली खारून गंगा आरती में सभी धर्मों और समाजों की महिलाएं एक साथ शामिल होकर भव्य आरती संपन्न करेंगी।

ये भी पढ़ें  Breaking News: वित्त वर्ष 2025-26 के आम बजट मे मिडिल क्लास को मिल सकती है बड़ी राहत, निर्मला सीतारमण ने दिया संकेत

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल और उनके जन्मदिवस के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल का यह 25वां जन्मदिन है, जिसे राजधानी रायपुर में ‘सेवा पखवाड़ा’ के रूप में अत्यंत उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में खारून नदी को मां गंगा का ही पवित्र रूप माना जाता है। इसी आस्था के तहत 17 सितंबर की शाम ठीक 6:00 बजे महादेव घाट पर खारून गंगा आरती का महाआयोजन होगा।

इस अवसर पर श्री सर्व धर्म संकट मोचन हनुमान मंदिर सेवा समिति के संस्थापक कुबेर राठी मुख्य रूप से शामिल हुए।शामिल होकर संस्थापक कुबेर राठी ने राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

ये भी पढ़ें  Breaking News: वित्त वर्ष 2025-26 के आम बजट मे मिडिल क्लास को मिल सकती है बड़ी राहत, निर्मला सीतारमण ने दिया संकेत

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजीव अवस्थी, डॉ.सुजीत परिहार, गोविंद शर्मा, सुब्रत घोष, संतोष श्रीवास्तव, रोशनी मिश्रा, योगेश चांडक, शहनाज अली, ज्योति यादव ,कल्याणी बघेल, पूर्व पार्षद लेखराम सह, अंकित राठी, महेंद्र सिंघानिया, मनीष गुप्ता सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button