Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर
Trending

छत्तीसगढ़ की लोक-संस्कृति को राष्ट्रीय सम्मान,विधायक पुरंदर मिश्रा ने महामहिम राष्ट्रपति को दिया नुआखाई पर्व का आमंत्रण

​रायपुर उत्तर विधायक व श्री जगन्नाथ सेवा समिति अध्यक्ष ने दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में की आत्मीय मुलाकात





नई दिल्ली/रायपुर । छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और पावन लोकपर्वों को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। रायपुर नगर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं श्री जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य एवं आत्मीय भेंट की।

​इस गरिमामयी मुलाकात के दौरान विधायक पुरंदर मिश्रा ने महामहिम राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गायत्री नगर (शंकर नगर) स्थित सुप्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में आयोजित होने वाले पावन ‘नुआखाई’ पर्व में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया।

ये भी पढ़ें  ऑपरेशन निश्चय: रायपुर पुलिस ने गांजा तस्करी में लिप्त दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

​भेंट के दौरान विधायक मिश्रा ने महामहिम राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ की अनुपम लोक संस्कृति, सामाजिक समरसता एवं नुआखाई पर्व के गहरे सांस्कृतिक व आध्यात्मिक महत्व से विस्तारपूर्वक अवगत कराया। उन्होंने बताया कि नुआखाई केवल एक लोकपर्व नहीं है, बल्कि यह नई फसल के आगमन, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, पारिवारिक एकजुटता और सामाजिक सद्भाव का अनुपम प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन भक्ति परंपरा से जुड़ा यह आयोजन संपूर्ण छत्तीसगढ़ में विशेष श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है।

​मुलाकात के उपरांत विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति को इस पावन पर्व का निमंत्रण सौंपना उनके तथा पूरे प्रदेशवासियों के लिए अत्यंत गर्व और सौभाग्य का क्षण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रपति जी का सान्निध्य छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर, भक्ति परंपरा और लोक-आस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

ये भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ विधानसभा में जल जीवन मिशन पर गरमाया माहौल, अधूरे कार्यों के बावजूद ठेकेदारों को भुगतान का आरोप

​उन्होंने आगे कहा कि नुआखाई पर्व हमारी जड़ों, माटी और परंपराओं से जुड़ने का पर्व है। रायपुर के श्री जगन्नाथ मंदिर में होने वाला यह भव्य आयोजन श्रद्धा, संस्कृति और सामाजिक एकता का एक सुंदर संगम बनेगा। महामहिम राष्ट्रपति जी का आशीर्वाद और गरिमामयी उपस्थिति छत्तीसगढ़वासियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी और गौरवमयी साबित होगी।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button