Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर
Trending

उत्तर विधानसभा में विकास को मिली नई गति: विधायक पुरंदर मिश्रा ने 15 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरते विधायक पुरंदर मिश्रा, विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार





रायपुर। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पुरंदर मिश्रा ने वार्ड क्रमांक 48 के गुरु घासीदास वॉर्ड के सीमा नगर में क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने वाले महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। वॉर्ड पार्षद महेश ध्रुव, एवं बड़ी संख्या में उपस्थित वार्डवासियों की मौजूदगी में 5 लाख की लागत से अतिरिक्त भवन निर्माण तथा 10 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि उत्तर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना, सुदृढ़ सड़कें, सामुदायिक भवन तथा मूलभूत आवश्यकताओं का विस्तार करना प्रदेश सरकार और जनप्रतिनिधियों की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विकास केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि आम नागरिकों के जीवन को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और बेहतर बनाना ही इसका वास्तविक उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि गुरु घासीदास वॉर्ड के सीमा नगर में प्रारंभ किए गए ये विकास कार्य क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकताओं को पूरा करेंगे। अतिरिक्त भवन के निर्माण से सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा, वहीं सीसी रोड बनने से आवागमन सुगम होगा और बरसात के दिनों में लोगों को होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।

विधायक मिश्रा ने उपस्थित नागरिकों को विश्वास दिलाया कि उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है और उत्तर विधानसभा में भी इसी सोच के अनुरूप प्रत्येक वार्ड में आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति देकर तेजी से पूर्ण कराया जा रहा है।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए विधायक मिश्रा का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित के कार्य निरंतर जारी रहने की अपेक्षा जताई।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दलविंदर बेदी, एमआईसी सदस्य संतोष सीमा साहू, पार्षद प्रदीप वर्मा, सरिता यादव, श्रुति चतुर्वेदी, दुर्गेश तंगील, चैतराम अग्रवाल, गणेश साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में सम्मानित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button