Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर
Trending

स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिलों के विरोध में 25 को राजीव गांधी चौक पर कांग्रेस का महाधरना : कन्हैया अग्रवाल

स्मार्ट मीटर उखाड़ने और बढ़े बिजली बिलों को ठीक करने की मांग, सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक जुटेगी कांग्रेस ।







रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया और बेतहाशा बढ़ते बिजली बिलों के विरोध में आयोजित होने वाले धरना-प्रदर्शन की तिथियों में आंशिक संशोधन किया गया है। अब यह जनआंदोलन 25 जुलाई (शनिवार) को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक राजधानी के राजीव गांधी चौक (पुराने फायर ब्रिगेड के पास) आयोजित किया जाएगा।

​छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री कन्हैया अग्रवाल एवं असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक ने संयुक्त बयान जारी कर इस संशोधन की जानकारी दी।

​उन्होंने बताया कि दिल्ली में निर्दोष छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 23 जुलाई को प्रदेश के प्रत्येक ब्लॉक में ब्लॉक स्तरीय धरना-प्रदर्शन तय किया गया है। इसी व्यस्तता के चलते 23 तारीख के प्रस्तावित स्मार्ट मीटर विरोधी धरने को आगे बढ़ाते हुए 25 जुलाई को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस बदलाव से हुई असुविधा के लिए पार्टी पदाधिकारियों ने खेद व्यक्त किया है।

​कांग्रेस नेताओं ने सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए निम्नलिखित मुख्य मांगें रखी हैं:

  • स्मार्ट मीटरों को तत्काल उखाड़ा जाए: राज्य में लगाए गए नए स्मार्ट मीटरों को हटाकर पुराने विश्वसनीय मीटरों को पुनः बहाल किया जाए।
  • प्रक्रिया पर तुरंत रोक: प्रदेशभर में नए स्मार्ट मीटर लगाने की जारी प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए।
  • बिजली बिल दुरुस्त हों: स्मार्ट मीटरों की वजह से उपभोक्ताओं को भेजे जा रहे बेतहाशा बढ़े हुए बिजली बिलों में तुरंत सुधार किया जाए।

​प्रदेश महामंत्री कन्हैया अग्रवाल और मोहम्मद सिद्दीक ने राजधानीवासियों, प्रभावित उपभोक्ताओं तथा समस्त कांग्रेसजनों से 25 जुलाई के धरने में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आम जनता की जेब पर पड़ रही इस अतिरिक्त मार के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाना बेहद जरूरी है, ताकि शासन-प्रशासन को इस जनविरोधी नीति को वापस लेने पर मजबूर किया जा सके।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button