Big BreakingChhattisgarhPoliceरायपुर
Trending

रायपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने जारी किए थाना प्रभारियों के तबादला आदेश

कोतवाली, आजाद चौक, सरस्वती नगर और गुढ़ियारी थानों में नई पदस्थापना,तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश







रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक कसावट लाते हुए पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने बड़े पैमाने पर निरीक्षकों (टीआई) का फेरबदल किया है। विभाग की कार्यक्षमता को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जारी इस स्थानांतरण सूची में कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभार बदले गए हैं।

इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत किए गए प्रमुख बदलावों में निरीक्षक सतीश सिंह गहरवार को उनके वर्तमान पद कोतवाली थाना प्रभारी पर यथावत रखते हुए, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) का महत्वपूर्ण अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, यातायात शाखा से तीन निरीक्षकों को हटाकर कानून-व्यवस्था की मुख्य कमान दी गई है, जिसके अंतर्गत निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को आजाद चौक थाना प्रभारी, निरीक्षक पारस राम पटेल को सरस्वती नगर थाना प्रभारी और निरीक्षक नरेन्द्र कुमार साहू को गुढ़ियारी थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस कमिश्नर कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, सभी संबंधित निरीक्षकों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह प्रशासनिक फेरबदल रायपुर शहर में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button