Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर

संगीता सिन्हा ने संभाला महिला कांग्रेस का प्रभार:दिग्गज नेताओं ने भरी हुंकार, कहा-2028 में बनाएंगे सरकार

राजीव भवन में जुटे कांग्रेस के दिग्गज:फूलोदेवी नेताम से संगीता सिन्हा ने ली कमान, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का संकल्प







रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की नवनियुक्त कार्यवाहक अध्यक्ष व विधायक संगीता सिन्हा ने प्रदेश के शीर्ष नेताओं की गरिमामय उपस्थिति में विधि-विधान से अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। राजधानी रायपुर के राजीव भवन में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम से प्रभार लिया। इस अवसर पर प्रदेशभर से आईं महिला कांग्रेस की सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं, जिससे पूरा परिसर राजनीतिक उत्साह से सराबोर नजर आया।

​पदभार ग्रहण समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री व एआईसीसी महासचिव भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, सांसद ज्योत्सना महंत, महिला कांग्रेस प्रभारी गुंजन सिंह समेत संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की किल्लत है और दाम आसमान छू रहे हैं। चुनाव खत्म होते ही भाजपा ने जनता को महंगाई का ‘तोहफा’ दिया है। प्रधानमंत्री मोदी बेशर्मी से लोगों को खर्च कम करने की सलाह दे रहे हैं। बैज ने राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के बाद भी छत्तीसगढ़ में अपराध चार गुना बढ़ गए हैं। उन्होंने महिला कांग्रेस को आह्वान किया कि वे 2028 में कांग्रेस की सरकार बनाने के लक्ष्य को लेकर जनता के बीच जाएं।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा के दुष्प्रचार का पर्दाफाश करने की बात कही। नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने पंचायती राज में महिलाओं को आरक्षण दिया था, लेकिन वर्तमान मोदी सरकार की नीयत साफ नहीं है, जिसके कारण महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद भी लागू नहीं हो पा रहा है। महिला कांग्रेस को इस सच्चाई को घर-घर तक पहुंचाना होगा।

लगभग एक दशक तक महिला कांग्रेस की कमान संभालने वाली राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने अपने कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि संगठन ने हमेशा जनता और महिलाओं के मुद्दों पर सड़क की लड़ाई लड़ी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि संगीता सिन्हा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस और अधिक मजबूत होगी।

​पदभार ग्रहण करने के बाद भावुक और संकल्पित स्वर में कार्यवाहक अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है, उसे मैं हर बूथ, ब्लॉक और जिला स्तर पर जाकर निभाऊंगी। भाजपा सरकार महिलाओं को ‘महतारी वंदन योजना’ के नाम पर 1000 रुपये देकर दूसरी तरफ से उनका घर लूट रही है। हम इस धोखे को बर्दाश्त नहीं करेंगे। मैं वादा करती हूं कि सभी के सहयोग से 2028 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाकर पार्टी को जीत का तोहफा दूंगी।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button