सुमित अग्रवाल बने भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने प्रेषित की शुभकामनाएं
बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने सुमित अग्रवाल को दी नई जिम्मेदारी की बधाई,बोले-आर्थिक नीतियों को जन-जन तक पहुँचाएंगे सुमित

महासमुंद/बसना । भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान को प्राथमिकता देते हुए सुमित अग्रवाल को भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ, जिला महासमुंद का नया संयोजक नियुक्त किया गया है। सुमित अग्रवाल की इस नियुक्ति से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है।
विदित हो कि बसना विधानसभा चुनाव 2023 एवं लोकसभा चुनाव 2024 सहित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत में सुमित अग्रवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके कुशल प्रबंधन, जमीनी स्तर पर चुनावी रणनीति और संगठन के प्रति उनकी अटूट निष्ठा को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जिले की यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
बसना के जनप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने सुमित अग्रवाल को इस नवीन दायित्व के लिए हृदय की गहराइयों से बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। बधाई संदेश देते हुए विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने कहा कि सुमित अग्रवाल एक कर्मठ और ऊर्जावान कार्यकर्ता हैं। विधानसभा चुनाव में उनकी सक्रियता और सांगठनिक कौशल ने जीत का मार्ग प्रशस्त किया था। मुझे पूर्ण विश्वास है कि वे अपने नए पद की गरिमा को समझते हुए पार्टी की आर्थिक नीतियों को जन-जन तक पहुँचाएंगे और जिले में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे।
विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आगे विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि सुमित अग्रवाल का अनुभव और उनकी कार्यशैली भाजपा के ‘आर्थिक प्रकोष्ठ’ को एक नई दिशा देगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सुमित अग्रवाल व्यापारी वर्ग और आम जनता के बीच सेतु का कार्य करेंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।उन्होंने आगे कहा कि आगामी समय में जिला स्तर पर भाजपा की पकड़ को और अधिक सशक्त करेंगे।
इस नियुक्ति पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी सुमित अग्रवाल को बधाइयां प्रेषित की हैं।



