Big BreakingChhattisgarhरायपुर

रायपुर पुलिस की ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, 11 वाहन चालकों पर केस दर्ज









रायपुर । रायपुर पुलिस ने नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख़्त अभियान जारी रखते हुए इस शनिवार और रविवार को 11 ड्रंक एंड ड्राइव मामलों पर कार्रवाई की। सभी दोषी वाहन चालकों का लाइसेंस निलंबन के लिए परिवहन कार्यालय भेजा जाएगा।

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार, श्रीराम मंदिर, फुंडहर चौक और शंकर नगर एक्सप्रेस वे ब्रिज चौक पर बैरिकेडिंग कर चेकिंग अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ. प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन में, यातायात पुलिस ने रात 11 बजे से 2 बजे तक ड्राइविंग के दौरान शराब पीने वालों को रोककर मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई की।

ये भी पढ़ें  विधानसभा उपचुनाव : भाजपा और कांग्रेस के बीच विवाद , पुलिस ने करवाया शांत , मतदान जारी

रायपुर पुलिस के अनुसार शराब के नशे में वाहन चलाना शहर की यातायात व्यवस्था के लिए सबसे बड़ी चुनौती है, क्योंकि यह न सिर्फ चालकों बल्कि अन्य नागरिकों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है।

बीते पांच महीनों में 772 मामलों पर कार्रवाई की जा चुकी है, जिसमें वाहन जप्त कर कोर्ट भेजे गए और 10,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही, इन चालकों के लाइसेंस भी निलंबित किए  जा रहे हैं।

शराब चेकिंग में पकड़े गए वाहन एवं चालक निम्नानुसार है ….

  • CG 10 LB 1900 अंकुर अग्रवाल
  • CG 04 PF 0356 आशीष कुमार
  • CG 04 LS 2343 राहुल शर्मा
  • CG 12 AY 8772 फ़निश मानिकपुरी
  • CG 04 NX 0361 सोमनाथ साहू
  • CG 04 KV 1573 राजेंद्र सोनी
  • CG 05 AN 5210 प्रदीप कुमार
  • CG 04 PV 7432 राहुल
  • CG 07 CJ 9356 रमन सिंग
  • CG 04 MF 2159 हर्षवर्धन साहू
  • CG 04 NU 8866 मनीष कुमार।
ये भी पढ़ें  आधी रात गश्त पर निकले SSP संतोष सिंह, पुलिस थानों का किया औचक निरीक्षण

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और शराब पीकर वाहन चलाने से बचें, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button