धरसींवा । भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संकल्प से सिद्धि कार्यशाला का आयोजन ग्राम निमोरा में किया गया। इस अवसर पर धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
विधायक अनुज शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मार्ग पर ऐतिहासिक प्रगति की है। बीते 11 वर्षों में भारत ने हर चुनौती का आत्मविश्वास के साथ सामना किया है, जिससे आज देश एक मजबूत और उभरती हुई वैश्विक शक्ति बन चुका है।”
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” मंत्र को राष्ट्र के विकास का आधार बताया और कहा कि देश का प्रत्येक वर्ग और क्षेत्र विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है।
विधायक अनुज शर्मा ने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सराहना करते हुए कहा कि भारत ने अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन करते हुए 9 आतंकवादी कैंप और 11 एयरबेस को ध्वस्त कर देश की सुरक्षा को सुनिश्चित किया है। यह मिशन भारत की मजबूत रक्षा नीति का प्रतीक है।
कार्यक्रम में विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा, अंजीनेश अंजय शुक्ला, एवं धरसींवा विधानसभा के अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।