Tuesday, July 1, 2025
HomeBig Breakingगांजा तस्करी करते दो अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार,18 किलो 380 ग्राम गांजा...

गांजा तस्करी करते दो अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार,18 किलो 380 ग्राम गांजा बरामद

रायपुर। रायपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए गंज थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास एक्सप्रेस-वे पर दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें एक महिला आरोपी भी शामिल है।

विशेष अभियान के तहत एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और गंज थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान मोह. जावेद शेख (30 वर्ष) और शबनम आरा शेख (35 वर्ष), निवासी ओडिशा के रूप में हुई।

पुलिस ने इनके कब्जे से 18 किलो 380 ग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,00,000/- है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना गंज में अपराध क्रमांक 128/25 के तहत धारा 20B नारकोटिक एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान चला रही है।

इस अभियान के तहत पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को निगरानी बढ़ाने और अवैध कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।

इसी क्रम में 16 मई को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के पास एक्सप्रेस-वे पर कुछ लोग गांजा लेकर कहीं जाने की फिराक में हैं। पुलिस ने तत्काल निरीक्षक यशवंत प्रताप सिंह (थाना प्रभारी गंज) और प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पांडेय (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की।

टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के अनुसार आरोपियों को पकड़ा, और तलाशी लेने पर उनके बैग में गांजा पाया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  • मोह. जावेद शेख पिता मोह. कलाम शेख (30 वर्ष), निवासी ग्राम कलूंगा बेलडीह, पोस्ट लाठीकांटा, थाना वेदव्यास, जिला सुंदरगढ़, ओडिशा।
  • शबनम आरा शेख पति मोह. जावेद शेख (35 वर्ष), निवासी ग्राम कलूंगा बेलडीह, पोस्ट लाठीकांटा, थाना वेदव्यास, जिला सुंदरगढ़, ओडिशा।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती बरती जाएगी, ताकि शहर में मादक पदार्थों के प्रसार को रोका जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments