Big BreakingChhattisgarhFeaturedरायपुर

यातायात सुरक्षा पर सख्ती: बस संचालकों को निर्देश, नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई





रायपुर । राजधानी रायपुर के अंतर्राज्यीय बस स्टैंड भाठागांव से प्रतिदिन 900 से अधिक बसें संचालित होती हैं। बस चालकों द्वारा निर्धारित स्टॉपेज पर न रुकने और मनमाने ढंग से यात्रियों को चढ़ाने-उतारने से नागरिकों को भारी असुविधा होती है। ऐसी लापरवाहियों के कारण कई सड़क हादसों में यात्रियों की आकस्मिक मृत्यु तक हो चुकी है। नागरिकों की बढ़ती शिकायतों और सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने बस संचालकों की बैठक आयोजित की।

इस निर्देश के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) डॉ. प्रशांत शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) गुरजीत सिंह एवं सतीश ठाकुर तथा बस स्टैंड यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक शील आदित्य सिंह की उपस्थिति में 46 प्रमुख बस संचालकों की बैठक ली गई।

ये भी पढ़ें  प्रयागराज महाकुंभ 2025: संगम किनारे रुकने की नहीं होगी परेशानी, IRCTC ने किए वीआईपी इंतज़ाम

बैठक में दिए गए निर्देश

  • बसें केवल निर्धारित स्टॉपेज पर रुकें, अनाधिकृत स्थानों पर यात्रियों को चढ़ाने-उतारने पर कार्रवाई होगी।
  • बुकिंग काउंटर पर केवल टिकट बुकिंग की अनुमति, यात्रियों को बस स्टैंड से ही बैठाया जाए।
  • बसों में हॉकरों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई होगी।
  • बस स्टैंड परिसर में खराब गाड़ियाँ लंबे समय तक खड़ी न रहें, यातायात बाधित करने पर कार्रवाई होगी।
  • चालक एवं परिचालकों की पृष्ठभूमि जांच अनिवार्य, आपराधिक रिकॉर्ड पाए जाने पर पुलिस को सूचित किया जाए।
  • यात्री बसों में मालवाहक सामान ले जाना प्रतिबंधित, बसों का उपयोग केवल यात्री परिवहन के लिए हो।
  • शराब या नशा सेवन पर सख्त प्रतिबंध, लंबी दूरी की बसों में दो चालक अनिवार्य।
ये भी पढ़ें  सीएम साय ने पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में किया मतदान,लोकतंत्र के महापर्व में निभाई भागीदारी

यातायात नियमों का पालन न करने वाले बस संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि राजधानी का ट्रांसपोर्ट सिस्टम छत्तीसगढ़ की छवि को दर्शाता है, इसलिए यात्रियों के साथ सौम्य एवं सम्मानजनक व्यवहार अनिवार्य है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button