Big BreakingChhattisgarhFeaturedरायपुर

स्वच्छता निरीक्षण में लापरवाही, निगम ने बाबी आइसक्रीम दुकान पर लगाया जुर्माना







रायपुर । नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 5 को प्राप्त जनशिकायत के आधार पर आज चंद्रशेखर नगर स्थित बाबी आइसक्रीम दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान में साफ-सफाई के गंभीर उल्लंघन पाए गए, जिसके कारण दुकान संचालक पर 3000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

जोन 5 के जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के निर्देशानुसार जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री संदीप वर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता निरीक्षक दिलीप साहू और प्रेम मानिकपुरी ने दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंदगी की पुष्टि होने पर निगम प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया।

जोन 5 के जोन कमिश्नर खीरसागर नायक ने स्पष्ट किया कि नगर निगम स्वच्छता नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेता है। उन्होंने दुकान संचालक को भविष्य में साफ-सफाई सुनिश्चित करने की सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आगे भी लापरवाही पाई गई तो और अधिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  एसएसपी द्वारा रायपुर के पुलिस अधिकारियों की ली गई बैठक,दिए निर्देश

नगर निगम अधिकारियों ने आम जनता से भी अपील की कि वे अपने आसपास की दुकानों और व्यवसायों में स्वच्छता को प्राथमिकता दें। स्वच्छता अभियान के तहत ऐसे निरीक्षण नियमित रूप से जारी रहेंगे ताकि शहर में साफ-सफाई के मानकों को बनाए रखा जा सके।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button