Big BreakingChhattisgarhFeaturedरायपुर

IT Raid in CG: सत्यम बालाजी राइस मिल ग्रुप के कमीशन एजेंट्स के घर-दफ्तर में कार्रवाई,200 से ज्यादा अधिकारियों की टीम ने दी दबिश



रायपुर । रायपुर, दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में आयकर विभाग (आईटी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राइस मिलर समेत कई अन्य कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की है।आज (बुधवार) सुबह छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के नंबर प्लेट वाली वाइट और सिल्वर गाड़ियों से अधिकारी पहुंचे हैं। दस्तावेजों की जांच चल रही है। विभाग के करीब 200 से ज्यादा अधिकारियों की टीम ने यह दबिश दी है और इन कारोबारियों के घर और दफ्तरों की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, छापेमारी का अभियान रामसागरपारा, राठौर चौक और जवाहर मार्केट स्थित कारोबारियों के ठिकानों पर केंद्रित है। इन स्थानों पर राइस मिलर्स के अलावा अन्य विभिन्न व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े कारोबारी भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें  योग के वैश्विक युग का नेतृत्व: पीएम मोदी की पहल से 20 हज़ार करोड़ की अर्थव्यवस्था और 'वन अर्थ, वन हेल्थ' का संकल्प : ओ पी चौधरी

दस्तावेजों की जांच

आयकर विभाग की टीम ने इन स्थानों पर दस्तावेजों, रिकॉर्ड्स और अन्य वित्तीय सामग्री की जांच की और कथित कर चोरी के मामलों की जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में बढ़ती कर चोरी की जांच के तहत की जा रही है।

आयकर विभाग की टीम ने छत्तीसगढ़ में एक बड़ी छापेमारी की। विभाग ने सत्यम बालाजी राइस मिल ग्रुप और उससे जुड़े कई कमीशन एजेंट्स के 22 ठिकानों पर दबिश दी है।

आयकर विभाग के अधिकारियों की टीम ने रायपुर में राजीव नगर स्थित घर, जवाहर मार्केट स्थित आफिस, राठौर चौक स्थित गोदाम, रिंग रोड स्थित जगुआर शोरूम और भनपुरी स्थित राइस मिल पर छापा मारा है।

यह भी पढ़ें  रायपुर नगर निगम जोन-9 को मिली बड़ी सौगात, विधायक प्रतिनिधि मैकमिलन साहू ने 52 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

दूसरे प्रदेशों के अधिकारी भी टीम में है शामिल

इसके अलावा गोंदिया और कोकीनाडा में भी दबिश दी गई। इस कार्रवाई में आयकर विभाग के करीब 200 अधिकारी शामिल हैं। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और तेलंगाना से भी आईटी के अधिकारी शामिल हैं।

कर चोरी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई कर चोरी की शिकायतों के बाद की गई। विभाग को जानकारी मिली थी कि इस ग्रुप का अधिकांश व्यापार नगद लेन-देन से चलता है, जिससे कर चोरी के आरोप लगाए जा रहे थे।

इस छापेमारी में आयकर अधिकारी दस्तावेजों और तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रहे हैं। विभाग ने कहा कि कार्रवाई जारी रहेगी और जल्द ही कुछ महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ में IAS अफसरों का तबादला,रीना बाबा कंगाले की मंत्रालय में वापसी, लिस्ट जारी..

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button