Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर
Trending

रामनगर की बदहाली पर कांग्रेस का हल्ला बोल:जोन-7 का किया घेराव, दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

15 दिन में काम नहीं होने पर मंत्री अरुण साव, विधायक राजेश मूणत और महापौर मीनल चौबे के निवास के घेराव की दो टूक चेतावनी।







रायपुर । राजधानी रायपुर के रामनगर क्षेत्र में वर्षों से लंबित मूलभूत समस्याओं को लेकर बुधवार को स्थानीय नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुमार मेनन और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में सैकड़ों आक्रोशित लोगों ने जोन क्रमांक-7 कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने पेयजल संकट, जर्जर सड़कों, बजबजाती नालियों और चरमराई सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश मूणत पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय विधायक की हठधर्मिता और घोर उदासीनता का सीधा खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। लगातार मिल रही शिकायतों और जनता की परेशानियों के बावजूद जनप्रतिनिधि मूकदर्शक बने हुए हैं।

घेराव और उग्र प्रदर्शन के दबाव में अंततः जोन कमिश्नर ने कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा की और 15 दिनों के भीतर सभी समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद कांग्रेस ने प्रशासन को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित 15 दिन की समय-सीमा में जनसमस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो पार्टी चुप नहीं बैठेगी। इसके बाद सीधे पश्चिम विधानसभा विधायक राजेश मूणत, रायपुर महापौर मीनल चौबे और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के निवास का घेराव कर एक व्यापक और उग्र जनआंदोलन किया जाएगा।

कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट किया है कि जब तक क्षेत्र की सभी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो जाता, तब तक जनता के अधिकारों और मूलभूत सुविधाओं के लिए उनका यह संघर्ष अनवरत जारी रहेगा।

​इस प्रभावशाली प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष कुमार मेनन, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के साथ पूर्व पार्षद मनी राम साहू, देव कुमार साहू, संतोष साहू, भागवत साहू, ईश्वरी नामदेव, सुनील चौहान और अजीत सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व आम नागरिक उपस्थित रहे।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button