Sunday, June 1, 2025
HomeBig Breakingभीषण सड़क हादसा, ट्रक ने SUV कार को मारी टक्कर, 6 की...

भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने SUV कार को मारी टक्कर, 6 की मौत, 7 घायल

Advertisements

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में भीषण सड़क हादसे की खबर है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। सात अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह दुर्घटना आज सुबह डोंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भानुप्रतापपुर-दल्लीराजहरा मार्ग पर चौरापावड़ के पास हुई।

Advertisements

दरअसल में बालोद जिले में हुई इस दर्दनाक हादसे में ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रही SUV को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में SUV कार के परखच्चे उड़ गए। 6 लोगों की तत्काल मौत हो गई।जबकि 7 अन्य घायल गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

ट्रक चालक मौके से फरार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अशोक जोशी के मुताबिक सड़क हादसे के घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments