प्रदेश के कई हिस्सों में फेंगन तूफान का असर, बस्तर और रायपुर संभागों में हुई बारिश

रायपुर। फेंगन तूफान का असर छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्सों में दिखाई दे रहा है। बस्तर संभाग के विभिन्न इलाकों में शनिवार को बढ़ी हुई नमी के कारण हल्की बारिश दर्ज की गई। रायपुर में भी शाम के समय कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। रविवार सुबह से राजधानी समेत कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों तक प्रदेश में नमी का प्रभाव रहेगा, जिससे मौसम ठंडा और गर्म बने रहने की संभावना है।

वहीं इस मामले में मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि, फेंगल चक्रवाती तूफान दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने हुए हैं। जिसके इसका प्रभाव पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने के आसार हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान के चलते नमी का प्रवेश हो रहा है। और यह तूफान तमिलनाडु के उत्तरी तट को पार करने की संभावनाएं बनी हुई है। जिसके चलते प्रदेश के न्यूनतम तापमान आगामी तीन दिनों तक 2 से 4 डिग्री वृद्धि होगी।

प्रदेश के इन जिलों का तापमान में बदलाव हुआ है।जिससे माना एयरपोर्ट का न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री व अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री, रायपुर में न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री, वहीं पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री, इसके साथ ही बिलासपुर का न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री व अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री , जगदलपुर में भी न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री , इसके अलावा अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री तो अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री और साथ ही राजनादगांव की बात करें तो न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री व अधिकतम तापमान 28 डिग्री,और दुर्ग में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तो अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button