दो जिलों क़े बदले कलेक्टर, 5 IAS अफसरों का ट्रांसफर, आदेश जारी

रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार ने 5 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। दुर्ग और धमतरी जिले के कलेक्टर बदल दिए गए हैं। अभिजीत सिंह को दुर्ग कलेक्टर और रायपुर निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा को धमतरी कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं विश्व दीप को रायपुर निगम आयुक्त नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा कुमार विश्वास रंजन रायपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाए गए हैं। रेना जमील को उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग को सचिव, लोक सेवा आयोग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव अन्वेष धृतलहरे ने आदेश जारी किया है।

दुर्ग कलेक्टर रहीं ऋचा प्रकाश और धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव किया गया है। उनकी जगह पर नए कलेक्टरों की नियुक्ति की गई है।

देखिए आदेश …

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button