ChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर

भाजपा के ‘अटल विश्वास पत्र’ पर टीएस सिंह देव ने उठाए सवाल, कहा- क्यों पड़ी नाम बदलने की जरूरत



छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। जिसका नाम ‘अटल विश्वास पत्र’ रखा है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में BJP कार्यालय में यह घोषणा पत्र जारी किया गया। बीजेपी का यह घोषणा पत्र राज्य के नागरिकों के लिए विभिन्न विकास योजनाओं और वादों को लेकर तैयार किया गया है। लेकिन इसकी घोषणा के बाद से विपक्षी दलों की ओर से इस पर तीखी प्रतिक्रिया आ रही है।

टीएस सिंह देव ने उठाए ये सवाल

बीजेपी द्वारा जारी ‘अटल विश्वास पत्र’ पर पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव ने तल्ख टिप्पणी की। उन्होंने घोषणा पत्र के नाम पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर बीजेपी को यह नाम बदलने की जरूरत क्यों पड़ी? देव ने सवाल किया कि अब अटल जी के नाम का सहारा क्यों लिया जा रहा है? बीजेपी ने पहले कई घोषणापत्र जारी किए। लेकिन, अब वह अटल बिहारी वाजपेयी के नाम का इस्तेमाल कर रहे ही। सिंह देव ने कहा कि यह बीजेपी की राजनीतिक मजबूरी को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें  रायपुर निगम जोन अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न,सभी प्रत्याशियों को मिला Walk-over

इसके अलावा, चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के इस्तेमाल पर उन्होंने गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वह ईवीएम के इस्तेमाल के पक्ष में नहीं हैं और इसे लेकर संदेह जताया। उन्होंने कहा कि विश्व के कई विकसित देशों ने ईवीएम का इस्तेमाल बंद कर दिया है। जबकि भारत में लगातार इसका उपयोग हो रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि मतदान प्रक्रिया में अगर कोई शंका होती है, तो वह चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा कर सकती है।हरियाणा चुनाव के दौरान मैंने सुना है कि कुछ मशीनों की बैटरी 99 प्रत‍िशत दिखा रही थी, जबकि कुछ की बैटरी केवल 60-70 प्रत‍िशत दिखा रही थी। यह संदेह पैदा करता है कि वोटिंग के बाद भी इन मशीनों की बैटरी 99 प्रत‍िशत कैसे हो सकती है। ईवीएम को लेकर इस प्रकार का संदेह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने बैलेट पेपर को ज्यादा विश्वसनीय और बेहतर विकल्प बताया।

यह भी पढ़ें  'गुड सेमेरिटन' अभियान: एसएसपी ने घायलों की मदद करने वालों का किया सम्मान,मददगारों के शहर में लगेंगे पोस्टर

जल्द आएगा कांग्रेस का घोषणा पत्र

टीएस सिंह देव ने आगे कहा कि कांग्रेस भी जल्द ही अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। जिसमें पार्टी के विचार और योजनाओं का स्पष्ट उल्लेख होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने घोषणापत्र में झूठे वादे नहीं, बल्‍क‍ि वास्तविक विकास की बात करेगी।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button