Big BreakingChhattisgarhCrimeFeaturedरायपुर

पंजाब से रायपुर तक फैला नशे का जाल,पुलिस ने मोंगा से दो आरोपियों को दबोचा





रायपुर । रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ अपने अभियान में एक और सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। थाना आमानाका क्षेत्र के केडिया बिजनेस पार्क के पास पहले पकड़े गए आरोपियों की जांच के बाद उनके सहयोगियों को पंजाब के मोंगा जिले से गिरफ्तार किया गया।

13 अप्रैल 2025 को रायपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि केडिया बिजनेस पार्क के पास दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल (CG 04 PJ 6814) में घूम रहे हैं, जो मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) बेचने की फिराक में हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मोहम्मद सोहेल खान और तन्मय गोईन्दी को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें  कुम्हारी टोल प्लाजा को लेकर विकास उपाध्याय ने किया चरणबद्ध आन्दोलन,कहा -अवैध वसूली के मुद्दे को लगातार उठा रहे,आने वाले समय में दिल्ली में भी करेंगे प्रदर्शन

पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 14.29 ग्राम हेरोइन बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,42,900 है। इसके अलावा ₹35,000 की एक होंडा साइन मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। मामले में अपराध क्रमांक 109/25 धारा 21(B) NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया।

पंजाब में हुई गिरफ्तारी

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों को सिमरन जीत सिंह बत्रा उर्फ सीम्मा और जसकरण सिंह नामक तस्कर मादक पदार्थ की आपूर्ति करते थे। इन दोनों आरोपियों को पुलिस ने पंजाब के मोंगा जिले से गिरफ्तार कर लिया और 25 मई को न्यायालय रायपुर में पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  • सिमरन जीत सिंह बत्रा उर्फ सीम्मा (पिता मानसिंह बत्रा, उम्र 24, निवासी कोटिशखां, जिला मोंगा, पंजाब)
  • जसकरण सिंह (पिता हरजिंदर सिंह, उम्र 20, निवासी ग्राम शेरेवाल, थाना धरमकोटा, जिला मोंगा, पंजाब)
ये भी पढ़ें  जनता सरकार के साथ उनके सलाहकार से भी परेशान, सुशासन तिहार में पत्र लिखकर सलाहकार को हटाने की मांग

पिछले गिरफ्तार आरोपी

  • मोहम्मद सोहेल खान(उम्र 26, निवासी संजय नगर, रायपुर)
  • तन्मय गोईन्दी (उम्र 27, निवासी महावीर नगर, रायपुर)

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button