Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर

बलिदान की अमरगाथा: राजधानी में श्रद्धा से गूंजा रानी दुर्गावती का नाम









रायपुर । मातृभूमि की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाली वीरांगना रानी दुर्गावती की पुण्यतिथि पर आज राजधानी रायपुर में श्रद्धा और सम्मान के साथ उनका बलिदान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर नगर निगम रायपुर के संस्कृति विभाग और जोन-3 के संयुक्त तत्वावधान में शंकर नगर स्थित कैनाल लिंकिंग रोड पर रानी दुर्गावती की प्रतिमा के समक्ष एक गरिमामयी आयोजन संपन्न हुआ।

आयोजन में प्रदेश के कृषि, आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए रानी दुर्गावती के वीरता और आत्मबलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती का जीवन देशभक्ति और नेतृत्व का अनुपम उदाहरण है, जिसे नई पीढ़ी को आत्मसात करना चाहिए।

ये भी पढ़ें  विश्व पर्यावरण दिवस 2025 पर भारतीय रेल का जागरूकता अभियान,150 टन प्लास्टिक कचरे का निपटान

इस अवसर पर केशकाल विधायक नीलकंठ नेताम, रायपुर नगर पालिक निगम के सभापति सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी,पार्षद महेश ध्रुव सहित अनेक विशिष्ट नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, महिलाएं, युवा एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button