Big BreakingChhattisgarhCrimeFeaturedरायपुर

दो सगे भाइयों ने की महिला की हत्या, चंद घंटों में पुलिस ने किया गिरफ्तार



रायपुर । थाना खरोरा क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 13 स्थित पद्मा यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महज कुछ घंटों के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, 25 मई को दोपहर लगभग 03:30 बजे प्रार्थी श्याम यादव ने थाना खरोरा में सूचना दी कि उसकी बुआ पद्मा यादव अपने घर के बाहर खून से लथपथ अवस्था में मृत पड़ी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की, जिसमें मृतिका के सिर, सीना और हाथ-पैर में गंभीर चोटें पाई गईं। पास में खून लगा हुआ एक भारी पत्थर और टूटा हुआ डंडा बरामद किया गया, जिससे हत्या की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़ें  भीषण सड़क हादसा: 5 दोस्तों की मौत, ट्रक से टकराई कार

पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने इस गंभीर घटना को संज्ञान में लेते हुए तत्काल आरोपियों की तलाश के निर्देश दिए। एंटी क्राइम और साइबर यूनिट तथा थाना खरोरा पुलिस की संयुक्त टीम ने प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की। जांच में यह सामने आया कि मृतिका का पड़ोसियों, राजू यादव एवं जीवन यादव से पुराना विवाद था।

पूछताछ में आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि मृतिका ने उनके दादाजी से उनकी जमीन सस्ते दाम में खरीद ली थी और वह वहां अकेली रहती थी। उन्हें शक था कि पद्मा यादव जादू-टोना करती है, जिससे उनके घर में बुरी घटनाएं हो रही थीं। इसी शक के चलते 24 मई को हुए विवाद के दौरान आरोपियों ने आवेश में आकर बांस और नीलगिरी के डंडे से हमला किया और सिर पर भारी बोल्डर पटक कर हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें  विधायक पुरंदर मिश्रा की पहल पर क्रेडाई का बड़ा संकल्प, हर साल 51 निर्धन कन्याओं का विवाह

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी:

  • 1.राजू यादव पिता स्व. नेतराम यादव, उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 13, खरोरा।
  • 2.जीवन यादव पिता स्व. नेतराम यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 13, खरोरा।

पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 324/25, धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button