Big BreakingChhattisgarhCrimeFeaturedरायपुर

रेलवे पटरी के पास चल रहा था ऑनलाइन सट्टे का ‘खेल’:ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाते 2 गिरफ्तार,5 लाख बरामद

गिरफ्तार आरोपियों से मिले सट्टा सिंडिकेट के अहम सुराग, जल्द हो सकती हैं कई और बड़ी गिरफ्तारियां।





रायपुर । राजधानी रायपुर में जुआ और ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ पुलिस का अभियान ‘ऑपरेशन क्लीन’ तेजी से जारी है। इसी कड़ी में रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के (DCP वेस्ट) जोन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे दो शातिर आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से करीब 5 लाख रुपये नगद और सट्टे में इस्तेमाल किए जाने वाले मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कबीर नगर क्षेत्र में रेलवे पटरी के पास कुछ लोग मोबाइल के माध्यम से क्रिकेट मैचों पर अवैध रूप से दांव लगवा रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए ACP आजाद चौक, इशू अग्रवाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से रेलवे पटरी के पास घेराबंदी की, जहां आरोपी पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उन्हें मौके पर ही धर दबोचा।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:

  1. आकाश टांडी (31 वर्ष), निवासी- कोटा, रायपुर।
  2. मोहम्मद आरिफ (50 वर्ष), निवासी- कोटेश्वर नगर, सरस्वती नगर, रायपुर।

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने सट्टा नेटवर्क से जुड़े कई अन्य नामों और मुख्य संचालकों का खुलासा किया है। DCP वेस्ट संदीप पटेल ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल से कई संदिग्ध नंबर और लेनदेन के विवरण मिले हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि इनके तार अंतरराज्यीय सट्टा गिरोहों से भी जुड़े हो सकते हैं।

थाना कबीर नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्रिकेट सीजन के दौरान अवैध सट्टेबाजी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button