Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर

गांधीनगर से उठी बदलाव की गूंज,विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने कहा-भारत पहुंच रहा नई ऊंचाइयों पर





रायपुर/बसना । गांधीनगर में देश के उज्ज्वल भविष्य की नई पटकथा लिखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 मई यानि आज गुजरात की शहरी विकास योजना का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने शहरी नियोजन, स्वच्छ ऊर्जा और बुनियादी ढांचे को लेकर अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने कहा-भारत ने अपने भविष्य को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने की ठानी

इस महत्त्वपूर्ण अवसर पर बसना विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने प्रधानमंत्री मोदी के विचारों का समर्थन करते हुए कहा, “देश की आर्थिक मजबूती और सतत विकास के लिए यह कदम मील का पत्थर साबित होगा। आज भारत ने अपने भविष्य को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने की ठानी है।”

ऑपरेशन सिंदूर सैन्य बल से नहीं जन बल से भी जीता जाएगा

“प्रधानमंत्री मोदी ने अपने उद्बोधन में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई सैन्य बल से नहीं बल्कि जन बल से भी जीती जाएगी। विधायक डॉ अग्रवाल ने कहा “जन बल ही असली विजय शक्ति है।”

ये भी पढ़ें  ​छत्तीसगढ़ में मिलावट के खिलाफ 'महाअभियान': कई जिलों में छापे, लाखों की सामग्री जब्त

विधायक डॉ अग्रवाल ने कहा “पहलगाम हमले में हमारी माताओं-बहनों के सुहाग उजाड़ने की कोशिश करने वालों को भारत ने करारा जवाब दिया है। यह केवल सैन्य शक्ति नहीं, बल्कि एकजुट राष्ट्र की सामूहिक शक्ति है। जब संकल्प अडिग हो, जनता एकजुट हो और नेतृत्व दृढ़ हो, तो आतंक का कोई साया टिक नहीं सकता।”

उन्होंने कहा कि “आतंकवाद के खिलाफ यह लड़ाई किसी सीमा तक नहीं रुकेगी, बल्कि भारत इसे जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह युद्ध केवल बंदूकों से नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की एकता और संकल्प से लड़ा जाएगा!””जन बल की शक्ति ही विजय की अंतिम गारंटी है।”

ये भी पढ़ें  पंचतत्व में विलीन हुए वरिष्ठ समाजसेवी रामजी लाल अग्रवाल,विधायक डॉ अग्रवाल हुए भावुक, बोले-"उनके जाने से मन में एक गहरा खालीपन महसूस हो रहा है"

भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना का अभूतपूर्व समन्वय

ऑपरेशन सिंदूर में एयर-टू-सरफेस मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया, जिसमें भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना ने एकजुट होकर मोर्चा संभाला। इस साहसी कदम ने आतंकवाद के खिलाफ देश की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाया।

व्यापार, रोजगार और आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम

विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने प्रधानमंत्री मोदी की PMAY योजना की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छ वायु कार्यक्रम और प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत 22,000 से अधिक आवास इकाइयों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा, “इन योजनाओं से व्यापार को नई ऊर्जा मिलेगी, युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे, और भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ेगा।”

ये भी पढ़ें  कोरबा में 112 वाहन में गैंगरेप भाजपा सरकार की पुलिसिंग का दागदार चेहरा - सुशील आनंद शुक्ला

छत्तीसगढ़ में भी विकास की नई कहानी

गुजरात की शहरी विकास योजना से प्रेरणा लेते हुए डॉ संपत अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ को भी इसी दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा, “स्थानीय व्यापारियों और उद्यमियों को इस तरह की योजनाओं से नई संभावनाएं मिलेंगी, जिससे आर्थिक गतिविधियों में अभूतपूर्व तेजी आएगी।”

“संकल्प से सिद्धि की ओर भारत, निर्णायक कदम, अडिग संकल्प”

इस अवसर पर विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा, “आज भारत ने नए युग की ओर कदम बढ़ा दिया है, और यह बदलाव अब रुकने वाला नहीं!”

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button