AstrologyFeaturedRashifal

9 जनवरी का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल





ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 9 जनवरी 2025 को गुरुवार है। आइए जानते हैं 9 जनवरी 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

ग्रहों की स्थिति – चंद्रमा मेष राशि में। गुरु वृषभ राशि में। कर्क राशि में मंगल। केतु कन्या राशि में। सूर्य व बुध धनु राशि में। शुक्र व शनि कुंभ राशि में और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

मेष राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- अकारण मन चिंतित रहेगा। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा संभव है। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार आपका अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

ये भी पढ़ें  ​ज्योतिष गणना: 29 अप्रैल को बन रहे हैं शुभ संयोग, जानें अपनी राशि का हाल

मिथुन राशि- आय में सुधार होगा। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि– व्यापार में सुधार। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान अभी भी मध्यम बना हुआ है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम चल रहा है। व्यापार आपका अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।

कन्या राशि- वाहन धीरे चलाएं। बहुत सावधानी बरतें। कोई रिस्क न लें। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

ये भी पढ़ें  16 जनवरी को कैसा रहेगा आपका भाग्य,आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

वृश्चिक राशि- शत्रुओं का शमन होगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा लेकिन व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। भावुकता को नियंत्रण करके कोई निर्णय लें। हो सके तो अभी निर्णय रोक दें, अगर बहुत महत्वपूर्ण न हो तो। बाकी स्वास्थ्य मध्यम। व्यापार आपका अच्छा चल रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि– गृहकलह के संकेत हैं लेकिन भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी का भी योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार आपका बहुत अच्छा चल रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

ये भी पढ़ें  नई ऊर्जा और अवसरों से भरा दिन: जानिए 26 जून 2025 को किस राशि के चमकेंगे सितारे

कुंभ राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। भाग्यवश काम बनेंगे। प्रेम व संतान बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- धनार्जन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। प्रेम व संतान अच्छा रहेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button