Big BreakingChhattisgarhFeaturedSportरायपुर

रायपुर रेंज अंतर जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष 2025 का समापन,विजेताओं एवं प्रतिभागियों में दिखा उत्साह





रायपुर । अमरेश कुमार मिश्रा (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर क्षेत्र रायपुर के मार्गनिर्देशन में, डॉ० लालउमेद सिंह (भा.पु.से.) उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर की गरिमामय उपस्थिति में रायपुर रेंज का अंतर जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष 2025 का समापन समारोह पुलिस लाईन रायपुर के परेड ग्राउण्ड में संपन्न हुआ।

समापन समारोह में सर्वप्रथम उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय का आगमन हुआ, खेल परेड तथा पुलिस बैण्ड द्वारा उनका अभिवादन किया गया। उमनि/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर का सर्वप्रथम पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत् किया और जाकर मंच पर आमंत्रित किया गया। मंच पर खेल परेड तथा पुलिस बैण्ड द्वारा सलामी देकर अभिवादन किया गया।

तत्पश्चात अनुमति प्राप्त कर रेंज के पांचो जिले के खिलाड़ी प्रतिभागियों द्वारा बैण्ड के धुन पर आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया, इस आकर्षक मार्च पास्ट का दर्शक दीर्घा में बैठे पुलिस के जवानों, गणमान्य नागरिकों ने अपनी करतल ध्वनि से ताली बजाकर स्वागत् किया।

मार्च पास्ट के पश्चात् खेल प्रतियोगिता के परिचयात्मक उद्बोधन में उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर रायपुर रेंज का रेंज स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 26 मार्च से प्रारंभ किया जाकर 28 मार्च को समापन किया जा रहा है।

इस प्रतियोगिता में जिला-रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद एवं बलौदाबाजार के पुरुष एवं महिला 204 खिलाड़ियों द्वारा फुटबॉल, व्हॉलीबॉल, हेण्डबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, जूडो, बुशू, एथलेटिक्स आदि खेलों में सम्मिलित होकर अपनी खेलों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया।

वही जिला खेल एवं शिक्षा विभाग के पी.टी.आई. के सहयोग से खेल नियमों के आधार पर इस आयोजन को निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराया गया है। उमनि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यद्यपि जिला पुलिस बल का दायित्व राज्य में आंतरिक सुरक्षा बनाये रखना तथा लगातार व्ही.व्ही.आई.पी. ,व्ही.आई.पी. सुरक्षा व्यवस्था में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना है, कर्तव्यों के निर्वहन करते हुये अपने खेल प्रतिभा को निखारने का जो भी अवसर मिल पाता है, तैनाती स्थल पर उपलब्ध संसाधनों से अभ्यास कर प्रतियोगिता में सम्मिलित होकर खेल प्रतिभागियो द्वारा अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया है। इस प्रतियोगिता के आयोजन के दायित्व को दिये जाने हेतु पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये सभी जिलों से आये खिलाड़ियों, निर्णायकों, आयोजन में सम्मिलित पुलिस अधिकारियों, मीडिया तथा पत्रकार बंधुओं को भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

खेल प्रतिभागियों के उत्साह को देखते हुये यह लगता है कि आयोजक जिला-रायपुर, निर्णायक दल ने दी गई भूमिका को बखूभी निभाया है। उसके लिये मैं उनकी प्रशंसा करता हूँ। ये खिलाड़ी जिन्होने भाग लिया है, ये आगे चलकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पुलिस विभाग तथा छत्तीसगढ़ पुलिस का नाम गौरवान्वित करेगें।

उन्होने कहा कि पुलिस विभाग का खिलाड़ी अपने कर्तव्यों के पश्चात् समय निकालकर अभ्यास कर अपने प्रतिभा को दिखा रहे है यह प्रशंसनीय है एक खिलाड़ी एक अच्छा पुलिस वाला भी होता है, जो दिये गये सभी दायित्वों को बेहतर ढंग से निर्वहन करता है। माननीय मुख्य अतिथि के ऊर्जा से ओत प्रोत शब्दों से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास एवं उत्साह बढ़ता दिख रहा था। प्रतिभागी कुछ-कुछ समय के अन्तराल में करतल ध्वनि से माननीय महोदय के कहे गये शब्दों को अपनी सहमति दे रहे थे।

इसके पश्चात छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जुडा रस्सा कसी (महिला) का फायनल मैच रायपुर एवं महासमुंद के बीच खेला गया, जिसमें रायपुर की टीम 2-0 विजयी रहीं। रस्सा कसी (पुरुष) का फायनल मैच गरियाबंद एवं महासमुंद के बीच खेला गया, जिसमें रायपुर की टीम 2-1 से विजयी रही। मैच के दौरान दर्शक, प्रतिभागी, उपस्थित गणमान्य नागरिक सभी में अत्यंत उत्साह दिखा, सभी ने किसी एक टीम को अपना मानकर खेल मैदान के बाहर से भी ताली और आवाज कर टीम को जिताने की कोशिश की इस दौरान खेल मैदान कुछ क्षण तक खेल के रोमांच में डूब गया था।

रस्सा कसी मैच के पश्चात् उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा एथलेटिक्स पुरूष एवं महिला के ट्रैक इवेंट एवं फिल्ड इवेंट के 204 प्रतिभागियों के साथ 15 टीम गेम के पुरूष एवं महिला प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया। इस खेल के आयोजन में निर्णायक दल तथा सहयोग करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। टीम गेम में जिला रायपुर पुरूष एवं महिला टीम व्हॉलीबॉल, जिला-रायपुर प्रथम एवं जिला-महासमुंद द्वितीय स्थान पर रहे।

हेण्डबॉल (महिला) में जिला महासमुंद प्रथम स्थान पर तथा हेण्डबॉल (पुरूष) में जिला गरियाबंद प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर जिला रायपुर रही। बास्केट बॉल (पुरूष) में जिला-रायपुर प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर जिला-महासमुंद की टीम रही। फुटबॉल (पुरूष) में जिला-रायपुर की टीम प्रथम स्थान पर एवं जिला-गरियाबंद की टीम द्वितीय स्थान पर रही।

कबड्डी (पुरूष) में जिला-गरियाबंद की टीम प्रथम स्थान पर तथा द्वितीय स्थान पर जिला रायपुर की टीम रही। कबड्डी एवं खो-खो (महिला) मे प्रथम स्थान जिला-रायपुर की टीम ने प्राप्त किया। खो-खो (पुरूष) में प्रथम स्थान जिला-गरियाबंद की टीम ने प्राप्त किया।

लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (शहर) के द्वारा खेल के आयोजन में सहयोग देने वाले सभी संबंधितों का आभार व्यक्त किया गया।

अंत में उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर द्वारा खेल समापन की घोषणा की गई। घोषणा के साथ ही खिलाड़ियों के द्वारा अत्यंत उत्साह एवं ऊर्जापूर्वक खेल विसर्जन की कार्यवाही की गई।

इस समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने इसकी सराहना की। इस कार्यक्रम में मंच संचालन निलेश कुमार द्विवेदी, उप पुलिस अधीक्षक, (लाईन) के द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) दौलत राम पोर्ते, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) सतीश ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक, आशीष शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक (लाईन) निलेश कुमार द्विवेदी, कंपनी कमाण्डर मीनाराम, नेहरू साहू, सउनि दिपेश सिन्हा, अभय गणोरकर, ऋतु राज सिंह, सतीश मिश्रा, चंद्रमणिकांत जादौन, एन०के० त्रिपाठी तथा पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

पुलिस लाईन के परेड मैदान में आयोजित खेल के समापन समारोह के सफल आयोजन तथा खिलाड़ियों के उत्साह ने इस लम्हें को यादगार बना दिया।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button