Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsReligion

राष्ट्रभक्ति और भक्ति का अनूठा संगम,विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल के अवतरण दिवस पर हरिनाम संकीर्तन



बसना । बसना विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल के जन्मदिन के शुभ अवसर पर 9 मई से 10 मई तक अष्टप्रहरी संकीर्तन हरिनाम यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 24 घंटे लगातार ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ का कीर्तन होगा। साथ में अष्टप्रहरी संकीर्तन में आई सभी 10 टीमों द्वारा इसका संकीर्तन किया जाएगा।

इस आयोजन को श्री चैतन्य महाप्रभु की अपार कृपा और भक्ति परंपरा के रूप में देखा जा रहा है, जहां हरे राम, हरे कृष्ण के महामंत्रों के संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो जाएगा। विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने बताया कि इस यज्ञ का प्रमुख उद्देश्य आध्यात्मिक उन्नयन के साथ-साथ हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले में शहीद लोगों की आत्मा की शांति हेतु विशेष प्रार्थना करना भी है।

विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि इस बार अपना जन्मदिवस शांति पूर्ण तरीके से भगवान का नाम लेकर मना रहा हूं । इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि पहलगाम आतंकी हमले में देश के 26 लोग शहीद हुए है। उनकी शहादत को नमन करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए अष्टप्रहरी संकीर्तन हरीनाम जप होगा।

यह भी पढ़ें  गनौद में तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब,ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देशभक्तों का उत्साह

आमंत्रण :

उन्होंने यह भी बताया कि 7 मई को हमारी सेना के जवानों ने पाकिस्तानियों के घर में घुसकर धूल चटाई है । मोदी सरकार ने बता दिया कि तुमने छुपकर मारा ,हमने घुसकर मारा । भारत देश ने पाकिस्तानियों को बता दिया कि जब हमारी बहू बेटियों के सम्मान को ललकारा जाता है ,तो उसका जवाब गोलियों से नहीं इतिहास रच कर दिया जाता है। तो यह अष्टप्रहरी संकीर्तन हरीनाम जप हमारे देश की सेना के जवानों के लिए भी है । जिन्होंने इतिहास रच दिया। हमने बता दिया ना भूले थे ना भूलने दिया,घर में घुसकर बदला लिया।

विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि यह यज्ञ समाज में शांति, प्रेम और सौहार्द का संदेश देगा, साथ ही सभी के आध्यात्मिक उन्नयन में सहायक होगा।अष्ट प्रहरी संकीर्तन होगा, जिसमें अखंड हरिनाम संकीर्तन से वातावरण गुंजायमान होगा।

यह भी पढ़ें  Video:होली के रंग में डूबे एसएसपी और कलेक्टर,"लैला में लैला..."पर लगाए ठुमके

उन्होंने कहा कि इस भव्य धार्मिक समारोह में क्षेत्र के श्रद्धालुजन, भक्तगण, समाजसेवी एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे। अष्टप्रहरी संकीर्तन हरीनाम जप 9 मई से शुरू होकर 10 मई को इसका समापन होगा । उसके बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया है ।

विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने ग्रामवासियों के साथ साथ प्रदेश वासियों से अनुरोध किया है कि वे इस भक्ति उत्सव में सपरिवार एवं इष्ट मित्रों सहित शामिल हों और इस पुनीत कार्य का भागीदार बनें।

आपको बता दे कि इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन नीलांचल भवन (विधायक निवास) के सामने, बसना में किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए बसना विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों ने विशेष तैयारियां की हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु व्यापक व्यवस्था की गई है। विधायक डॉ संपत अग्रवाल के अवतरण दिवस को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह नजर आ रहा है ।

यह भी पढ़ें  अटल जी का व्यक्तित्व राष्ट्र सेवा का सर्वोच्च आदर्श, उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही बनेगा विकसित भारत: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल

यह आयोजन न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान है बल्कि सामाजिक एकता और शांति का संदेश भी देता है। श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे इस भक्ति उत्सव में सपरिवार एवं इष्ट मित्रों सहित शामिल हों और इस पुनीत कार्य का भागीदार बनें।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button