Big BreakingChhattisgarhFeaturedSport

रॉयल कप बसना प्रीमियर लीग का हुआ शुभारंभ, विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने ट्रॉफी का अनावरण कर खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं





बसना । विधायक डॉ संपत अग्रवाल बसना स्थित दशहरा मैदान में 4 दिन चलने वाले बसना प्रीमियर लीग रॉयल कप के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए । विधायक डॉ अग्रवाल ने ट्रॉफी का अनावरण कर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी । इस दौरान विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने भी बल्ला उठाया और चौके-छक्के लगाए। और युवाओं के साथ युवा बन गए।

विधायक डॉ अग्रवाल ने युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल से बहुत सारी बातें सीखने को मिलती है। खेल से हमें ‘कभी ना हार मानने’ का जज्बा मिलता है । साथ ही खेल हमे मानसिक और शारीरिक रूप से स्वास्थ्य रखता है। साथ ही एक टीम वर्क सिखाता है ।

ये भी पढ़ें  मजदूरों का संघर्ष, विधायक का संकल्प,तेलीबांधा में होगा बदलाव

विधायक अग्रवाल ने कहा कि प्रीमियर लीग खेलते रहने से क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के नए अवसर प्राप्त हो सकते है। जिससे वे हमारे देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकेंगे।

विधायक अग्रवाल ने दोनों टीमों के बीच टॉस किया । जिसमें बसना फाइटर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया । और समृद्धि टीम को 52 में ऑल आउट करके 4 ओवर से मैच जीता ।

4 दिन चलने वाले बसना प्रीमियर लीग रॉयल कप मैच में सारी टीमों का विभाजन 2 पूल में हुआ है ।

पूल A

  • 1) समृद्धि टीम
  • 2) रॉयल रॉवर
  • 3) एम एस लायंस
  • 4) बसना फाइटर
  • 5) चौधरी स्ट्राइकर्स
ये भी पढ़ें  एम्बुलेंस में ऑक्सीजन की कमी से प्रसूता नवजात की मौत,सरकार के माथे पर कलंक: सुशील आनंद शुक्ला

पूल B

  • 1) महावीर ऑटो
  • 2) संजू 11
  • 3) डायमंड स्ट्राइकर्स
  • 4) एम एस टर्मिनेटर
  • 5) सी एम पांडे 11

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button