सेवानिवृत्त होने पर पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को दी विदाई,एसीपी ने की सेवा की सराहना

रायपुर । पुलिस विभाग में लंबी सेवा के बाद 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए 04 सहायक उपनिरीक्षक एवं 03 प्रधान आरक्षक को विदाई दी गई।

इस मौके पर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, उप पुलिस अधीक्षक लाईन निलेश द्विवेदी, रक्षित निरीक्षक अनीश सारथी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा उनकी सेवा की सराहना करते हुए उनके भावी जीवन की शुभकामनाएं दी।

सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी

सहायक उप निरीक्षक

  • भूषण लाल साहू,
  • सुरेन्द्र मिश्रा,
  • चम्पू लाल साहू,
  • मिनती सरकार

प्रधान आरक्षक

  • विनोद कुमार कश्यप,
  • चुम्मन लाल साहू
  • मानभंजन भोई

परिचय

सउनि भूषण लाल साहू – आप वर्ष 1989 में आरक्षक के पद पर जिला रायपुर में भर्ती होकर थाना कोतवाली, उरला, कसडोल, बालाघाट, नारायणपुर पुनः रायपुर यातायात एवं पुलिस लाईन रायपुर में सेवा देते हुए दिनांक 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए। इस दौरान आप पूरे सेवा काल में दो पदोन्नती प्राप्त कर 36 वर्ष की सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है।

सउनि सुरेन्द्र मिश्रा – आप वर्ष 1981 में आरक्षक के पद पर जिला रायपुर में भर्ती होकर थाना सिविल लाईन, गंज, पण्डरी, टिकरापारा, पुरानी बस्ती एवं आमानाका में सेवा देते हुए 31मार्च को सेवानिवृत्त हुए। इस दौरान आप पूरे सेवा काल में दो पदोन्नती प्राप्त कर 44 वर्ष की सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है।

सउनि चम्पू लाल साहू – आप वर्ष 1988 में आरक्षक के पद पर जिला रायपुर में भर्ती होकर थाना पुरानीबस्ती, खरोरा, अभनपुर, मौदहापारा, सिमगा, गोबरानवापारा, गुढियारी, महासमुद, खल्लारी, पटेवा, कोतवाली एवं पुलिस लाईन रायपुर में सेवा देते हुए 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए। इस दौरान आप पूरे सेवा काल में दो पदोन्नती प्राप्त कर 37 वर्ष की सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है।

सउनि मिनती सरकार – आप वर्ष 1982 में महिला आरक्षक के पद पर जिला रायपुर में भर्ती होकर पुलिस कंट्रोल रूम, महिला थाना एवं डॉयल 112 में सेवा देते हुए 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए। इस दौरान आप पुरे सेवा काल में दो पदोन्नती प्राप्त कर 43 वर्ष की सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है।

प्रधान आरक्षक विनोद कुमार कश्यप – आप वर्ष 1984 में आरक्षक के पद पर जिला रायपुर में भर्ती होकर थाना-जीआरपी, खरोरा, आरंग एवं पुलिस लाईन रायपुर में सेवा देते हुए 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए। इस दौरान आप पुरे सेवा काल में एक पदोन्नती प्राप्त कर 41 वर्ष की सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है।

प्रधान आरक्षक चुम्मन लाल – आप वर्ष 1982 में आरक्षक के पद पर जिला रायपुर में भर्ती होकर थाना कोतवाली, तुमगांव धरसींवा, पुलिस लाईन, खरोरा, गरियाबंद, आरंग, यातायात, पुनः पुलिस लाईन, खरोरा एवं पुनः आरंग में सेवा देते हुए 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए। इस दौरान आप पुरे सेवा काल में एक पदोन्नती प्राप्त कर 43 वर्ष की सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है।

प्रधान आरक्षक मानमंजन भोई- आप वर्ष 1988 में आरक्षक के पद पर जिला रायपुर में भर्ती होकर थाना-सरस्वतीनगर एवं यातायात में सेवा देते हुए 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए। इस दौरान आप पुरे सेवा काल में एक पदोन्नती प्राप्त कर 37 वर्ष की सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button