Big BreakingChhattisgarhEducationPoliticsरायपुर
Trending

स्कूली शिक्षा को मिले नए पंख : विधायक पुरन्दर मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को वितरित की साइकिलें

साइकिल पाकर खिल उठे विद्यार्थियों के चेहरे, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा-शिक्षा ही सबसे बड़ी ताकत







रायपुर । उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पुरन्दर मिश्रा ने स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, त्रिमूर्ति नगर में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर विधायक मिश्रा ने कहा कि शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है। राज्य सरकार विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। साइकिल मिलने से विशेष रूप से दूरदराज़ से आने वाले विद्यार्थियों की विद्यालय तक पहुँच आसान होगी, उनका समय बचेगा और वे पूरे उत्साह के साथ नियमित रूप से अध्ययन कर सकेंगे।

उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करने तथा अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के सशक्त, शिक्षित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माता हैं।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं के चेहरों पर साइकिल पाकर खुशी साफ़ झलक रही थी। विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर नगर निगम रायपुर के सभापति सूर्यकांत राठौर , पार्षद खगपति सोनी , एमआईसी एवं पार्षद महेन्द्र खोडियार, एल्डरमैन गोपाल सोना सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button