Big BreakingChhattisgarhFeaturedTechnologyरायपुर

रेलवे स्टेशन पर एटीवीएम और यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप डिजिटल सेवाएं उपलब्ध,यात्रियों को टिकिट बुकिंग में आसानी



रायपुर । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा अपने यात्रियों को सुविधा और सुरक्षा प्रदान करने के लिए लगातार नए प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में रेलवे टिकटों की खरीदारी के लिए डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर रायपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर ऑनलाइन भुगतान की सुविधा का प्रावधान किया गया है ।

रेलवे स्टेशनों पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) और यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप जैसी डिजिटल सेवाएं यात्रियों को बिना किसी परेशानी के टिकट बुक करने की सुविधा प्रदान कर रही है। इसके अलावा, रेलवे काउंटरों पर भी यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और वॉलेट जैसे डिजिटल भुगतान का विकल्प भी उपलब्ध कराए गए हैं।

यह भी पढ़ें  राजिम कुंभ कल्प 2026: संभागायुक्त महादेव कावरे ने तैयारियों की कमान संभाली, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

मंडल के सभी स्टेशनों में बुकिंग कर्मचारियों द्वारा यात्रियों को ऑन लाइन भुगतान के साथ ही एटीवीएम से टिकट लेने के प्रक्रियाओं, इससे होने वाली फ़ायदों तथा घर बैठे यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप माध्यम से टिकट लेने के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है । इस पहल से यात्रियों को चिल्हर की समस्या, नकद लेन-देन की परेशानी से मुक्ति के साथ चिल्हर नहीं होने की स्थिति में ओवर चार्जिंग जैसी शिकायतों का समाधान तथा पारदर्शी टिकटिंग की सुविधा प्राप्त हो रही है । डिजिटल भुगतान प्रणाली के माध्यम से यात्री नकली मुद्रा की समस्या से भी बच सकते हैं और सुरक्षित, तेज़ एवं पारदर्शी लेनदेन का लाभ उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें  धान घोटाले का बवंडर: सरकारी संरक्षण में 1000 करोड़ से पार भ्रष्टाचार - सुरेंद्र वर्मा

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने बताया की पूरे देश में डिजिटलाइजेशन एवं ऑनलाइन पेमेंट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सकारात्मक पहल करते हुए हमें देश हित में डिजिटलाइजेशन में सहयोग करना है । साथ ही पर्यावरण की दृष्टि से भी यह एक सार्थक पहल है जितना कम पेपर का उपयोग होगा उतना ही हमारे वृक्ष कटने से बचेंगे। और पर्यावरण संरक्षण में बढ़ावा मिलेगा ।

टिकट काउंटरों में उपलब्ध ऑन लाइन भुगतान की सुविधा से यात्रियों को लंबी कतार एवं चिल्हर की समस्या से मुक्ति मिलती है एवं सभी लेनदेन का रिकॉर्ड डिजिटल रूप में पारदर्शिता के साथ रहता है।

यह भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की अनूठी पहल:03 मई को 51 बेटियों के गूंजेंगे शहनाई, जुटेंगे दिग्गज

डिजिटल भुगतान के लाभ

पर्यावरण संरक्षण

  • कम पेपर का उपयोग।

सुरक्षा

  • नकली करेंसी की समस्या से बचाव।

सुविधा

  • कैशलेस लेनदेन से समय की बचत।

पारदर्शिता

  • सभी लेनदेन का रिकॉर्ड डिजिटल रूप में उपलब्ध।

प्रोत्साहन

  • डिजिटल भुगतान पर यात्रियों को 3% अतिरिक्त बोनस का लाभ भी मिल रहा है।

नगदी रखने के झंझट से मुक्ति

  • डिजिटल लेन-देन से नगदी रखने की झंझट से मुक्ति मिल रही है

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button