मुस्लिमों को भाजपा से खैरात नहीं समानता का भाव चाहिए:सुशील आनंद शुक्ला

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मुस्लिमों को ‘सौगात ए मोदी’ के नाम से खजूर, सेवई आदि सामग्री दिये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा बताये क्या मुस्लिमों को दी जाने वाली यह सामग्री तुष्टीकरण नहीं है।

सामाजिक समरता के लिये यहीं काम कांग्रेस करती है तो भाजपा उसे तुष्टीकरण का नाम देती है। यदि विपक्ष का कोई नेता इफ्तार दावत देता है तो भाजपाई हाय तौबा मनाते है तथा उसे तुष्टीकरण का नाम देते है। अंततः भाजपा को सामाजिक सौर्हादय देर में समझ आया।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि देश के मुस्लिमों को ईद के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी से खैरात नहीं चाहिये। मुस्लिमों को भाजपा और मोदी कुछ देना ही चाहते है तो उनको देश में समता और बराबरी का दर्जा दे, जो उनका अधिकार है।

मुस्लिमों के प्रति भाजपा जो दुर्भावना रखती है उसको दूर करे। मुस्लिम इस देश के नागरिक है। देश का संविधान उनको समता और बराबरी का अधिकार देता है। भाजपा जिसके खिलाफ हमेशा प्रोपोगंडा करती है विषवमन करती है। भाजपा रमजान के पाक महिने और ईद के अवसर पर देश के मुस्लिमों को वास्तव में सौगात देना चाहती है तो अपने अलगाववादी और विद्वेष फैलाने वाले चरित्र का परित्याग करे।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा का मुस्लिम प्रेम बिहार चुनाव को सामने देखकर उमड़ा है। बिहार में अपनी चुनावी संभावनाओं को मजबूत करने के लिये भाजपा सौगाते मोदी का वितरण कर रही है। कांग्रेस ने सवाल पूछा कि क्या सौगाते मोदी के वितरण के साथ ही भाजपा मुस्लिमों के प्रति अपने दुर्भावना पूर्ण रवैय्ये में भी परिर्वतन करेंगी?

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button