Big BreakingChhattisgarhFeaturedFestivalरायपुर
Trending

रायपुर के गुढ़ियारी में 5 सितंबर को सजेगा 15 लाख की इनामी दही हांडी का महामंच, संयोजक बसंत अग्रवाल ने दी विस्तृत जानकारी

सुपरस्टार बी प्राक और भजन सम्राट लखबीर सिंह लक्खा बिखेरेंगे कला का जलवा, कई राज्यों की टोलियां दिखाएंगी रोमांचक करतब









रायपुर । छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी रायपुर के गुढ़ियारी में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर इस वर्ष ऐतिहासिक और भव्य ‘विशाल दही हांडी उत्सव प्रतियोगिता’ का आयोजन होने जा रहा है। सार्वजनिक दही हांडी उत्सव समिति एवं श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट के विशेष सहयोग से आयोजित होने वाला यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम आगामी 5 सितंबर 2026, शनिवार को दोपहर 3 बजे से अवधपुरी मैदान, दही हांडी उत्सव स्थल, श्रीनगर रोड, गुढ़ियारी में संपन्न होगा।

​आयोजन के 16वें वर्ष में इस परंपरा को और अधिक विराट रूप दिया गया है। समिति के संयोजक बसंत अग्रवाल एवं सह-संयोजक हेमेन्द्र साहू ने प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, झारखंड और ओडिशा सहित देश के अन्य राज्यों की जानी-मानी गोविंदा टोलियां हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता के विजेता दल को 15 लाख रुपये की भारी-भरकम नगद राशि का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया जाएगा, जबकि अन्य प्रतिभागी टीमों को भी सांत्वना राशि से सम्मानित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें  ग्रीन स्टील पर रायपुर में बड़ा मंथन, सरकार और उद्योग जगत ने तय की डीकार्बोनाइजेशन की राह

विभिन्न राज्यों से पहुंचेंगी 26 से अधिक टोलियां 

​संयोजक बसंत अग्रवाल ने बताया कि अब तक रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव सहित विभिन्न क्षेत्रों की लगभग 26 गोविंदा टोलियों एवं महिला गोविंदा टोलियों ने इस प्रतियोगिता के लिए अपना पंजीयन करा लिया है। इसके अलावा महाराष्ट्र तथा मध्यप्रदेश के भंडारा, इंदौर और जबलपुर से भी प्रख्यात टोलियों ने अपना नाम दर्ज कराया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लेना सभी टीमों के लिए पूर्णतः निःशुल्क रखा गया है।

बी प्राक और लखबीर सिंह लक्खा की प्रस्तुति बनेगी आकर्षण का केंद्र

​इस वर्ष के दही हांडी उत्सव में धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया है, जो दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी। कार्यक्रम में देश के सुपरस्टार एवं यूथ फेम बी प्राक, अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा और छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक गायिका गरिमा स्वर्णा दिवाकर अपनी मनमोहक एवं ऊर्जावान प्रस्तुतियां देंगे। इस सांस्कृतिक महाकुंभ में बड़ी संख्या में कृष्ण भक्तों के साथ-साथ ‘Gen Z’ युवा वर्ग भी शामिल होगा।

ये भी पढ़ें  रायपुर में हाईप्रोफाइल हनीट्रैप का भंडाफोड़: हुस्न के जाल में फंसाकर कारोबारी से लाखों की उगाही, ब्यूटी पार्लर संचालिका और कॉलेज छात्रा गिरफ्तार

पुरुष, महिला और ग्रीस युक्त खंभा दही हांडी रहेगी विशेष चुनौती

​उत्सव के दौरान आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में पुरुष दही हांडी, महिला दही हांडी और सबसे रोमांचक ‘ग्रीस युक्त खंभा दही हांडी’ प्रतियोगिता दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। विभिन्न राज्यों से आने वाली साहसी गोविंदा टोलियां अपने अदम्य साहस, उच्च कोटि के उत्साह और बेहतरीन टीम भावना का प्रदर्शन करेंगी।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

​आम श्रद्धालुओं और भाग लेने वाली गोविंदा टोलियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए समिति ने प्रशासन के सहयोग से चाक-चौबंद व्यवस्था की है। स्थल पर पुलिस बल की तैनाती, प्राथमिक उपचार केंद्र और आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एम्बुलेंस की विशेष व्यवस्था की गई है। साथ ही श्रद्धालुओं के बैठने के लिए भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं। समिति ने सभी गोविंदा टोलियों से सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें  500 रुपये की रिश्वत से नाराजगी जताने वाला IPS अब 1 करोड़ के कथित रिश्वत कांड में घिरा

भव्य आयोजन में शामिल होने की अपील

​सार्वजनिक दही हांडी उत्सव समिति के संयोजक बसंत अग्रवाल ने समस्त कृष्ण भक्तों, युवाओं और रायपुरियंस से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के इस महाआयोजन का हिस्सा बनें और हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” के गगनभेदी जयघोष के साथ इस उत्सव को अविस्मरणीय बनाएं।

​इस महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्य रूप से पुष्पेंद्र उपाध्याय, हेमेंद्र साहू, दीनानाथ शर्मा, घनश्याम पारीक, आजाद गुर्जर, रमेश बंसल, शंकर बरवा, प्रकाश महेश्वरी, पुरुषोत्तम देवांगन, संजय अग्रवाल, घनश्याम शर्मा, श्रवण शर्मा और दीपक राम भगत अग्रवाल सहित समिति के अन्य गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button