Big BreakingFeaturedPoliticsSocial Media

दिग्विजय सिंह की फिसली जुबान कहा ‘बाबरी मस्जिद शहीद होने पर दंगे हमने करवाए’, वायरल हो रहा Video



कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे कहते सुनाई दे रहे हैं कि बाबरी मस्जिद शहीद हुई तब हमने हिन्दू मुसलमानों को जोड़कर दंगा फसाद होने में पूरी कोशिश की।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की एक कार्यक्रम के दौरान जुबान फिसल गई। सिंह ने कहा कि जब बाबरी मस्जिद शहीद हुई तब मैं कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष था। भोपाल में 1947 में भी ऐसे दंगा नहीं हुआ, लेकिन बाबरी मस्जिद गिरने पर दंगा हुआ। उन्होंने कहा, दंगा फसाद होने में हमने पूरी कोशिश की। दरअसल, दिग्विजय सिंह कहना चाहते थे कि दंगा फसाद रोकने की कोशिश की लेकिन उनकी जुबान फिसल गई। कांग्रेस नेता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें  विशेष रिपोर्ट: AI का बढ़ता खतरा, 'DEEPFAKE' का जाल, कैसे एक वीडियो ने रिटायर्ड डॉक्टर को 20 लाख का चूना लगाया

बता दें कि शाजापुर के चौबदार वाडी में मुस्लिम समाज द्वारा सद्भावना सम्मेलन का कार्यक्रम रखा गया था। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सभा को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने भाजपा सरकार को घेरने लगे। इसी दौरान उनकी जुबान फिसल गई। उन्होंने कहा, ”बाबरी मस्जिद जब शहीद हुई थी, उस समय में कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष हुआ करता था। मैंने लगभग दो हफ्ते तक प्रदेश कांग्रेस कमिटी के दफ्तर में रात बिताई। घर नहीं जाता था। लेकिन हिंदू-मुसलमानों को जोड़कर हमने दंगा फसाद होने में पूरी कोशिश की।” यहां उन्होंने ‘दंगा फसाद रोकने’ की बजाय ‘दंगा फसाद होने में पूरी कोशिश’ कह दिया।

यह भी पढ़ें  148 आईटम्स पर GST Rate बढ़ाने की अटकलों को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल, बैकफुट पर सरकार

देखें वीडियो-

दंगे करवाने वाले बयान को BJP ने बताया ‘कुबूलनामा’

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के दंगे भड़काने के बयान पर एमपी के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने उन पर निशाना साधा है। मंत्री सारंग ने वीडियो को ट्वीट कर कहा, सुनिए दिग्विजय सिंह का कबूलनामा। मंत्री ने कहा, बाबरी मस्जिद को शहीद कहने वाले दिग्विजय सिंह ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उन्होंने दंगे करवाए। दिग्विजय सिंह की मानसिकता हिन्दू विरोधी है। कांग्रेस ने हर समय दंगे भड़काने का काम किया है।

यह भी पढ़ें  अब हर रील बोलेगी आपकी भाषा में, मेटा का AI वॉइस ट्रांसलेशन टूल सोशल मीडिया को बना रहा है ग्लोबल मंच

बाबरी मस्जिद को शहीद बताने वाले बयान पर दिग्विजय की सफाई

वहीं, वीडियो वायरल होने पर दिग्विजय सिंह ने अपने इस बयान पर कहा, मेरे बयान को तोड़ मरोड़ के पेश किया गया। मेरे बयान से बीजेपी के नेताओं ने ना हटा दिया। पूरा देश जानता है, दिग्विजय सिंह दंगे के खिलाफ है। मैंने ये कहा था कि 15 दिन पीसीसी दफ्तर में सोया था। हिंदू, मुसलमानों के साथ मिलकर दंगा फसाद ना हो इसका प्रयास किया था। सिर्फ मेरे बयान से ना ही तो हटाना था।

वहीं, बाबरी मस्जिद को शहीद बताने वाले बयान पर कांग्रेस नेता ने कहा कि हां मैंने शहीद कहा है, किसी पूजास्थल को जबरदस्ती गिराओगे तो क्या कहेंगे।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button