FeaturedPolitics

Priyanka Gandhi ने ली संसद में शपथ, हाथ में थी संविधान की किताब



केरल की वायनाड सीट से उपचुनाव जीतने के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने आज लोकसभा में संसद सदस्‍य के रूप में शपथ ली है. संसद में उनके परिवार के अन्‍य सदस्‍य राहुल गांधी और मां सोनिया गांधी पहले से मौजूद हैं. इसके साथ ही वो ऐसे सांसदों/विधायकों की फेहरिस्‍त में शामिल हो गई हैं जिनके परिवार के एक से अधिक सदस्‍य सदन में मौजूद हैं. गांधी परिवार की बात की जाए तो सोनिया गांधी इस वक्‍त राज्‍यसभा सदस्‍य हैं. राहुल गांधी इस बार के लोकसभा चुनाव में रायबरेली और वायनाड से जीते थे लेकिन बाद में उन्‍होंने वायनाड से इस्‍तीफा दे दिया था. उसी उपचुनाव में प्रियंका गांधी जीती हैं.

यह भी पढ़ें  कांग्रेस ने राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं के लिए मांगी लोकसभा में फ्रंट-रो सीटें, ओम बिड़ला करेंगे निर्णय

इसी तरह सपा नेता अखिलेश यादव और पत्‍नी डिंपल यादव दोनों ही लोकसभा सदस्‍य हैं. अखिलेश यादव, कन्‍नौज सीट से जीते हैं और डिंपल यादव मैनपुरी से सांसद हैं. अखिलेश के कजिन अक्षय यादव फिरोजाबाद सीट से सांसद हैं. जबकि दूसरे कजिन धमेंद्र यादव, बदायूं से सांसद हैं.

पप्‍पू यादव इस बार बिहार की पूर्णिया सीट से निर्दलीय प्रत्‍याशी के रूप में 23 हजार वोटों से जीतकर संसद पहुंचे हैं. उनकी पत्‍नी रंजीता रंजन राज्‍यसभा सदस्‍य हैं. वह 2022 में छत्‍तीसगढ़ से राज्‍यसभा गईं.

इसी तरह शरद पवार राज्‍यसभा के सदस्‍य हैं. वह 2014 से उच्‍च सदन में हैं. उनकी बेटी सुप्रिया सुले महाराष्‍ट्र की बारामती लोकसभा सीट से संसद सदस्‍य हैं.

यह भी पढ़ें  प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों को हटाने वाले विधेयकों पर विपक्ष बिखरा; जेपीसी को TMC और SP ने बताया ‘तमाशा’, कांग्रेस दबाव में

राज्‍यों के लिहाज से बात की जाए तो राजद नेता और पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देबी बिहार विधान परिषद की सदस्‍य हैं. उनके पुत्र तेजस्‍वी और तेज प्रताप यादव बिहार विधानसभा के सदस्‍य हैं. इसी तरह हिमाचल प्रदेश में मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्‍खू और पत्‍नी कमलेश ठाकुर विधानसभा सदस्‍य हैं. दोनों ही कांग्रेस पार्टी के सदस्‍य हैं.

इसी तरह हाल में झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता हेमंत सोरेन ने फिर से चुनावों में कामयाबी हासिल की है और आज शाम राज्‍य के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. इस बार चुनावों में उनकी पत्‍नी कल्‍पना सोरेन भी चुनाव जीती हैं. वह गांडेय सीट से चुनाव जीती हैं.

यह भी पढ़ें  राजनीति में आंबेडकर और कांग्रेस के संबंध से लेकर पहले आम चुनाव मे आंबेडकर की हार तक जाने पूरा इतिहास

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button