Big BreakingChhattisgarhCrimeFeaturedरायपुर

गांजा तस्करी मामले में फरार मुख्य आरोपी शिवम सोनी और महिला साथी गिरफ्तार,12.79 लाख का मशरूका जप्त

डिक्की से बरामद हुआ था 21 किलो से अधिक गांजा; पुलिस ने आरोपियों के पास से कार, मोबाइल और दस्तावेज किए जप्त



रायपुर। राजधानी रायपुर में नशा तस्करों और अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रायपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। रायपुर कमिश्नरेट के डीसीपी (क्राईम एवं सायबर/पश्चिम क्षेत्र) से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की संयुक्त टीम ने नारकोटिक्स एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी और उसकी एक महिला साथी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पूर्व में भी पुलिस को चकमा देकर फरार हो चुके थे, जिनकी लगातार तलाश की जा रही थी।

​पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती 8 मई 2026 को एण्टी नारकोटिक टॉस्क फोर्स (ANTF) को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि अभनपुर की ओर से एक सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट कार (क्रमांक सीजी 04 एचई 5555) में भारी मात्रा में अवैध गांजा लाया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ANTF, एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा थाना पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम ने भाठागांव-खुड़मुड़ा रोड पर घेराबंदी की।

यह भी पढ़ें  विश्व रेडियो दिवस पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने दी शुभकामनाएं,कहा-सूचना और संस्कृति का सबसे विश्वसनीय सेतु है रेडियो

​नाकेबंदी के दौरान जब संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, तो शातिर चालक ने वाहन की गति बढ़ा दी और पुलिस बल को देखकर कार को सड़क किनारे छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया।

​फरार आरोपियों की कार की जब सघन तलाशी ली गई, तो उसकी डिक्की में रखी दो प्लास्टिक बोरियों से 21.173 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जिसकी कुल बाजार कीमत लगभग 2,11,730 रुपये आंकी गई।इसके अलावा कार से ​02 नग मोबाइल फोन,​बीमा संबंधी दस्तावेज, आधार कार्ड एवं अन्य कागजात,​एक प्लास्टिक जरीकेन में भरा 5 लीटर डीजल,​पुलिस ने गांजा तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार सहित कुल 12,79,000/- रुपये का मशरूका जप्त कर थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 204/26 धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

यह भी पढ़ें  कानून-व्यवस्था पर DCP मयंक गुर्जर सख्त:नार्थ जोन में नई गश्त प्रणाली होगी लागू, अपराधियों पर कड़े एक्शन के निर्देश

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के कड़े दिशा-निर्देशन में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण और दस्तावेजों का सूक्ष्म अवलोकन किया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को मुख्य आरोपी शिवम सोनी और महिला आरोपी काजल साहू की मौजूदगी के संबंध में सटीक इनपुट मिला, जिसके बाद घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

विवेचना में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी शिवम सोनी थाना न्यू राजेन्द्र नगर में दर्ज एक अन्य एनडीपीएस मामले (अपराध क्रमांक 56/2026) में भी वांछित था। बीते 7 फरवरी 2026 को लालपुर ओवरब्रिज के नीचे कुष्ठरोग अस्पताल के पास कार्रवाई के दौरान भी शिवम सोनी पुलिस को चकमा देकर कार से कूदकर भाग गया था। उस समय पुलिस ने उसके साथी हिमांशु केशरवानी को 20.300 किलोग्राम गांजे (कीमत 2.05 लाख रुपये) और एक अन्य स्विफ्ट कार के साथ गिरफ्तार किया था। अब इस दूसरे मामले में भी शिवम सोनी की विधिवत गिरफ्तारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें  केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा-मै खाली हाथ नहीं आया हूं,आपको 3 लाख घर और देने आया हूं

​गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

  1. ​शिवम सोनी (उम्र 24 साल): पिता रवि सोनी, निवासी ग्राम मलाक सद्दी, थाना मंझनपुर, जिला कौशाम्बी (उत्तर प्रदेश)। हाल पता: बिन्दा बाई सोनकर स्कूल के सामने वाली गली, अश्वनी नगर, थाना पुरानी बस्ती, जिला रायपुर।
  2. ​श्रीमती काजल साहू (उम्र 28 साल): पति राकेश साहू, निवासी ग्राम सेंध, थाना मन्दिर हसौद, जिला रायपुर। हाल पता: हाउसिंग बोर्ड कालोनी, रिको नया रायपुर, थाना मन्दिर हसौद, जिला रायपुर।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button