Big BreakingChhattisgarhCrimeFeaturedरायपुर

तेज संगीत पर खूनी संघर्ष: रायपुर के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में घर में घुसकर मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार

टीवी की आवाज कम करने को लेकर ब्लेड से हमला, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा





रायपुर । राजधानी के डी.डी. नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में रविवार रात संगीत की आवाज को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और धारदार हथियार (ब्लेड) से हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 15 मार्च की रात करीब 9:00 बजे की है। प्रार्थी अपने भाई आर्यन ठावरे और दोस्तों के साथ घर पर टीवी देख रहा था। इस दौरान टीवी की आवाज थोड़ी तेज थी। रात करीब 10:30 बजे सी-ब्लॉक के कुछ निवासियों ने प्रार्थी के घर का दरवाजा खटखटाया। इससे पहले कि घर वाले कुछ समझ पाते, आरोपियों ने दरवाजा तोड़कर जबरन घर में प्रवेश किया और गाली-गलौज शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ में सीएम साय ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट,10वी में इशिका बाला और 12वी में अखिल सेन ने किया टॉप

आरोपियों ने ‘तेज आवाज’ का विरोध करते हुए घर में रखे टीवी को क्षतिग्रस्त कर दिया और वहां मौजूद युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट की। इसी बीच, एक हमलावर ने आर्यन ठावरे के कान के पास ब्लेड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना की शिकायत मिलते ही थाना डी.डी. नगर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं (331(5), 296, 115(2), 351(3), 324(2), 3(5)) के तहत मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर आरोपियों की घेराबंदी की।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

ये भी पढ़ें  IPS Star Ceremony:छत्तीसगढ़ के प्रमोशन पाए IPS अफसरों को DGP ने लगाए स्टार,दी बधाई

पुलिस ने दबिश देकर इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के ही निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है:

  1. कुबेर प्रसाद वर्मा (40 वर्ष)
  2. चंदन गुप्ता (33 वर्ष)
  3. विष्णु प्रसाद वर्मा (43 वर्ष)

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button