ChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर

सुशासन के एक साल:ब्लॉकों में किसान सम्मेलन में संगोष्ठी का हुआ आयोजन,विष्णु की पाती की गई भेंट





रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल के तहत विभिन्न ब्लाकों में किसान सम्मेलन का आयोजन हुआ ।

धरसीवां में किसान सम्मेलन

धरसींवा विकासखंड में किसान सम्मेलन सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया।सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर जनपद अध्यक्ष उत्तरा कमल भारती एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश यादव ने दी। सम्मेलन में किसानों को विष्णु की पाती भेंट किया गया। साथ ही सम्मेलन में किसानों को छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर किसानों ने विभिन्न योजनाओं से लाभ मिलने की जानकारी दी।

तिल्दा ब्लाॅक के कृषक सम्मेलन

साय सरकार के एक साल पूर्ण होने पर तिल्दा ब्लॉक में सुशासन सप्ताह मनाया गया है। तिल्दा ब्लाॅक में कृषक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। सम्मलेन में किसानों को कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, मत्सय विभाग, उद्यानिकी विभाग की योजनाओं और विगत एक वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी दी गई। साथ ही किसानों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की “विष्णु की पाती” का वाचन के साथ भेंट भी किया गया।

ये भी पढ़ें  Video:मीनल चौबे विशाल जनसंपर्क रैली:शोलापुरी माता को चढ़ाई चुनरी,कहा-निगम में बैठेंगे बीजेपी के महापौर और पार्षद

हाथों में “विष्णु की पाती” पाने के बाद किसानों में उमंग और उत्साह देखा गया। विष्णु की पाती में मुख्यमंत्री ने बताया कि अन्नदाता किसान भाईयों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। पिछले साल शपथ ग्रहण के एक पखवाड़े के भीतर ही धान के दो वर्ष के बकाया बोनस की राशि देने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गांरटी को भी पूरा किया। पाती में यह भी बताया गया कि किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की जा रही है। इसके अलावा किसानों को विभिन्न योजनाओं के लाभ की जानकारी भी दी गई।

इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर केयूर भूषण शर्मा उपस्थित थे। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आशुतोष देवांगन एवं बड़ी संख्या में किसान व विभागीय अधिकारी मौजूद रहें।

ये भी पढ़ें  रायपुर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से धारदार हथियार के साथ युवकों को पकड़ा, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

आरंग ब्लाॅक के कृषक सम्मेलन

आरंग ब्लाॅक में भी साय सरकार के एक साल पूरे होने पर कृषक सम्मेलन का आयोजन हुआ । सम्मेलन में किसानों को “विष्णु की पाती” का वितरण किया गया। “विष्णु की पाती” पाने वाले किसानों में उमंग और उत्साह दिखाई दिया।

सम्मेलन में आरंग विधायक गुरू खुशवंत साहेब शामिल हुए। विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने किसान को अन्नदाता बताते हुए कहा की छत्तीसगढ़ की सरकार सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास मूल मंत्र पर कार्य कर रही है, तथा प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी के मुताबिक₹3100 प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीद रही है तथा खरीफ सीजन में किसान भाइयों के खातों में करीब 49000 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई है, उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार हर वर्ग के विकास के साथ किसानों को उन्नत बनाना एवं उनकी आय को दुगना करने के लिए संकल्पित है ।

ये भी पढ़ें  बस्तर दौरे पर अमित शाह, बस्तर की लोकतांत्रिक परंपरा मुरिया दरबार को बताया भारत की सांस्कृतिक आत्मा

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, महिला सशक्तिकरण, महतारी वंदन योजना एवं रामलला दर्शन योजना पर भी फोकस किया, इस दौरान कृषकों का शाॅल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया गया। साथ ही किसानों को मत्स्य पालन के लिए पट्टा वितरण, फल एवं फूल के पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। इफको के द्वारा कंसोरटिया का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप एवं एसडीएम पुष्पेंद्र शर्मा समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

सम्मेलन में किसान संगोष्ठी का भी आयोजन हुआ और इस संगोष्ठी में किसानों को छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्नत किसानों ने जैविक खेती और कृषि के अनुभव साझा किए। किसानों ने छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं से मिलने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी साझा की। सम्मेलन स्थल पर विभागों के द्वारा विभिन्न योजनाओं के संबंधी में प्रदर्शनी लगाई गई और प्रदर्शनी के माध्यम से योजनाओं के बारे में विस्तार से बताए गए।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button