Y.A.N.G क्रिकेट क्लब का भव्य आयोजन: डॉ. संपत अग्रवाल ने खिलाड़ियों को दी जीत की शुभकामनाएं, खेल भावना को बताया सर्वोपरि
खेल हमे विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाये रखना सिखाता है-विधायक संपत अग्रवाल

पिथौरा। स्थानीय शहीद भगत सिंह खेल मैदान में ‘यंग क्रिकेट क्लब’ द्वारा आयोजित टी-20 ड्यूज बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज बेहद गरिमामयी और आध्यात्मिक परिवेश में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने चैंपियन ट्रॉफी का अनावरण किया।इसके पश्चात विधायक डॉ. अग्रवाल ने टॉस की प्रक्रिया संपन्न कराई और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर इस खेल महाकुंभ का विधिवत शुभारंभ किया।
चरित्र निर्माण की आधारशिला है खेल
खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने खेल की महत्ता पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के चरित्र निर्माण की आधारशिला है। मैदान में पसीना बहाने वाला हर खिलाड़ी एक योद्धा है। खेल हमें सिखाते हैं कि जीत के उत्साह में विनम्र कैसे रहें और हार या विपरीत परिस्थितियों में अपना धैर्य कैसे बनाए रखें।
विधायक ने आगे जोर देते हुए कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य बसना विधानसभा के हर युवा को मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल ग्रामीण प्रतिभाओं को एक राष्ट्रीय स्तर का मंच मिलता है, बल्कि युवाओं में अनुशासन और टीम भावना (Team Spirit) का संचार भी होता है।
वरिष्ठ अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश निषाद ने की। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में नगर पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल, पार्षद मन्नूलाल ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि अनूप अग्रवाल, सुरेंद्र पांडे, पार्षद संतोष डडसेना, रामकुंवर सिंहा, भीमा रौतिया, संदीप सेन, कौशल मानिकपुरी और पुष्पकांत पटेल उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाया और उन्हें पूरी ऊर्जा व ईमानदारी के साथ खेलने के लिए प्रोत्साहित किया।
क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की सहभागिता
इस खेल उत्सव में मुख्य रूप से साहित्यकार शिवशंकर पटनायक, प्रवीण प्रवाह, अन्नत सिंह वर्मा, गौ सेवा संचालक मनीष अग्रवाल, लक्ष्मीकांत सोनी, गोपाल शर्मा, सौरभ अग्रवाल ,जीवन ताँड़ी ,पवन अग्रवाल, सतीश ध्रुव ,आयोजन समिति के अंजय सिन्हा, सुधीर प्रधान, लोकनाथ डडसेना, सुरेश ठाकुर, रामू तिवारी ,रमेश श्रीवास्तव, रामलाल पटेल, हरकेश निर्मलकर, योगेश अग्रवाल ,पोलेश मिश्रा, ब्रिजेश ठाकुर, रोमन साहू, चिंटू सिंहा, राज गोपाल ,अनिमेष डे, गौतम साहू ,अविनाश भोजराज, खालसा ,राहुल यादव व बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।



