नगर पालिकाओं पर भाजपा की प्रचंड जीत,कांग्रेस और निर्दलीयों का मिला जिला प्रदर्शन

रायपुर । छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अधिकांश नगर पालिकाओं पर कब्जा जमा लिया है। आज 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायतों के नतीजे सामने आ रहे हैं, जिनमें से अधिकांश जगहों पर भाजपा ने शानदार बढ़त बनाई है। वहीं, कुछ नगर पालिकाओं में निर्दलीय और कांग्रेस प्रत्याशियों ने भी जीत दर्ज की है।

भाजपा ने कई नगर पालिकाओं में लहराया परचम –

इन चुनावों में भाजपा का वर्चस्व साफ नजर आया, जहां कई नगर पालिकाओं में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की :

  • कवर्धा – चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी (भाजपा) विजयी
  • पंडरिया – भाजपा प्रत्याशी की जीत
  • बीजापुर – गीता सोम पुजारी (भाजपा) विजयी
  • दंतेवाड़ा – पायल गुप्ता (भाजपा) विजयी
  • सुकमा – हूंगा राम मरकाम (भाजपा) विजयी
  • बालोद – प्रतिभा चौधरी (भाजपा) विजयी
  • बेमेतरा – विजय सिन्हा (भाजपा) विजयी
  • महासमुंद – निखिल कांत साहू (कांग्रेस) विजयी
  • बागबाहरा – खिलेश्वरी बघेल (कांग्रेस) विजयी
  • लोरमी – सुजीत वर्मा (भाजपा) विजयी
  • खरसिया – भाजपा प्रत्याशी की जीत
  • जशपुरनगर – अरविंद भगत (भाजपा) विजयी

बोदरी में ‘आप’ का जलवा, निर्दलीय भी चमके

इन चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बिलासपुर जिले की एकमात्र नगर पालिका बोदरी में आप प्रत्याशी नीलम विजय वर्मा ने जीत हासिल कर सभी को चौंका दिया।

वहीं, निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी कुछ नगर पालिकाओं में बाजी मारी :

  • अहिवारा – निर्दलीय विद्यानानद कुशवाहा विजयी
  • सिमगा – निर्दलीय हरदीप सिंह भाटिया विजय
  • अकलतरा – निर्दलीय दीप्ती सारथी विजयी
  • सक्ती – निर्दलीय श्याम सुंदर अग्रवाल विजयी

भाजपा का जोश चरम पर

भाजपा की इस शानदार जीत के बाद प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जगह-जगह विजय जुलूस निकाले जा रहे हैं। इस जीत को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में हुए इन चुनावों के नतीजे आगामी विधानसभा चुनावों की दिशा भी तय कर सकते हैं। भाजपा की यह जीत पार्टी के लिए बड़ी राजनीतिक मजबूती का संकेत है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button