Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मदिवस पर कांग्रेस ने मनाया राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस, युवाओं ने पकोड़े तलकर जताया विरोध

पकोड़े तले, नारे लगे: रायपुर में बेरोजगारी के खिलाफ युवा कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन



रायपुर । रायपुर शहर युवा कांग्रेस द्वारा आज राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया गया। देश में लगातार बढ़ती बेरोजगारी दर और युवाओं को रोजगार उपलब्ध न होने की गंभीर समस्या को लेकर शहर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विनोद कश्यप के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रसबंदा मैदान में अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया।

इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एमबीए के छात्र के वेश में ठेले पर पकोड़े तलते नज़र आए। इस प्रदर्शन का उद्देश्य यह संदेश देना था कि जब पढ़े-लिखे योग्य छात्र-छात्राओं को रोजगार नहीं मिल रहा है तो उन्हें मजबूरीवश ऐसे छोटे-मोटे काम करने पड़ रहे हैं। यह प्रदर्शन केंद्र सरकार के रोजगार संबंधी झूठे वादों और असफलताओं को उजागर करने के लिए किया गया।

यह भी पढ़ें  ऑपरेशन साइबर शील्ड: 6 अंतरराज्यीय हैकर्स गिरफ्तार, फर्जी APK से मोबाइल हैक कर करोड़ों की धोखाधड़ी

शहर जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में दावा किया था कि प्रत्येक वर्ष 2 करोड़ युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। लेकिन आज 11 वर्ष बीत जाने के बाद भी यह वादा अधूरा है। स्थिति यह है कि देशभर में बेरोजगारी दर लगातार बढ़ती जा रही है, लाखों शिक्षित युवा नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। प्रधानमंत्री अपने भाषणों में रोजगार देने की बातें जरूर करते हैं, परंतु जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है। न केवल प्रतिवर्ष 2 करोड़ रोजगार देने का वादा अधूरा है बल्कि पिछले 11 वर्षों में भी करोड़ों युवा ठोस रोजगार से वंचित हैं।

यह भी पढ़ें  'ज्ञान-गति' के दावों के बीच थमी प्रदेश की तरक्की, कर्ज के दलदल में फंसा छत्तीसगढ़: धनंजय सिंह ठाकुर

उन्होंने आगे कहा कि आज हम प्रधानमंत्री के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मना रहे हैं, ताकि देश की जनता और विशेषकर युवाओं को यह संदेश दिया जा सके कि केंद्र सरकार ने रोजगार के नाम पर केवल छलावा किया है। हमारी मांग है कि बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे युवाओं के लिए ठोस नीति बनाई जाए और उन्हें उनके योग्यतानुसार रोजगार उपलब्ध कराया जाए।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उन्होंने नारे लगाकर केंद्र सरकार की रोजगार नीतियों का विरोध किया। प्रदर्शन स्थल पर युवाओं ने पकोड़ा तलकर सरकार को आईना दिखाने का प्रयास किया और चेतावनी दी कि यदि रोजगार की समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय में युवा कांग्रेस देशभर में और उग्र आंदोलन करेगी।

यह भी पढ़ें  ED दफ्तर नहीं आएंगे पूर्व सीएम के बेटे चैतन्य बघेल,पूर्व सीएम बोले-ED यूं ही मुझे बदनाम करने में लगी,नहीं मिला समन

आज के इस अनोखे कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक पूर्व AICC सचिव विकास उपाध्याय ,वार्ड के पार्षद शेख मुशीर, रायपुर शहर जिला युवा कांग्रेस सह प्रभारी दीक्षा पांडेय , युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आसिफ खान , अपराजित तिवारी , अमिताभ घोष , शानू राजा ,राष्ट्रीय प्रवक्ता अर्जुन श्रीवास्तव ,अजीत सिंह रैनो,रायपुर जिला उपाध्यक्ष वैभव पांडेय , फरदीन खोखर, महताब हुसैन ,विपुल चौबे ,राज गायकवाड़, रफीक खान,जय सोना,गुलाब साहू ,हैदर अली सहित युवा कांग्रेस के साथीगण बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button