Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर

रायपुर में उत्कल विप्र समाज की भव्य बैठक: नए ‘विप्र भवन’ के निर्माण पर लगी मुहर,विधायक पुरंदर मिश्रा के नेतृत्व में समाज ने दिखाई एकजुटता

समाज के उत्थान के लिए सदस्यों ने स्वेच्छा से खोला मदद का हाथ, सर्वसम्मति से पारित हुआ निर्माण का प्रस्ताव।





रायपुर । राजधानी के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में रविवार को उत्कल विप्र समाज की एक उच्च स्तरीय बैठक संपन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक पुरंदर मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में समाज के भविष्य की रूपरेखा तय करते हुए कई महत्वपूर्ण और दूरगामी निर्णय लिए गए।

विप्र भवन निर्माण का ऐतिहासिक निर्णय बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु समाज के अपने ‘विप्र भवन’ का निर्माण रहा। समाज की सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों को एक स्थाई ठिकाना देने के उद्देश्य से नए भवन के निर्माण का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस घोषणा के साथ ही उपस्थित समाजजनों में भारी उत्साह देखा गया और कई सदस्यों ने भवन निर्माण हेतु स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग देने का संकल्प लिया। अध्यक्ष श्री मिश्रा ने भवन के लिए उपयुक्त भूमि चयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।

ये भी पढ़ें  रायपुर में निर्माणाधीन 10 मंजिला इमारत का हिस्सा गिरने से 2 मजदूरों की मौत, 6 घायल

पुरानी कार्यकारिणी भंग, नई टीम की तैयारी संगठनात्मक ढांचे में बदलाव लाते हुए बैठक में निर्णय लिया गया कि चार वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण होने के बाद पुरुष, महिला एवं युवा प्रकोष्ठ सहित पुरानी कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है। पुरंदर मिश्रा ने जानकारी दी कि समाज को नई ऊर्जा देने के लिए फरवरी माह में नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।

​बैठक में महासचिव सत्यदेव शर्मा और संरक्षक चैतन्य सतपथी की उपस्थिति में पिछले चार वर्षों के कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। उपस्थितजनों ने समाज के सेवा कार्यों की सराहना की। इस दौरान सामाजिक समरसता और एकजुटता पर विशेष बल दिया गया।

ये भी पढ़ें  योग के वैश्विक युग का नेतृत्व: पीएम मोदी की पहल से 20 हज़ार करोड़ की अर्थव्यवस्था और 'वन अर्थ, वन हेल्थ' का संकल्प : ओ पी चौधरी

​इस महत्वपूर्ण अवसर पर लक्ष्मण सतपथी, वृंदावन पंडा, लक्ष्मण पंडा, शैलेंद्र कुमार पंडा, गुणानिधि मिश्रा, शारदा चरण दास, ललित समांतराय, चूड़ामणी परीछा, पीतांबर मिश्रा, कमलेश चांद, कमल मिश्रा, विक्की मिश्रा, रमेश चंद्र रथ, उसत मिश्रा, चित्रसेन नन्दे, कीर्तन सतपथी, घनश्याम सतपथी, सच्चिदानंद होता, आशीष मुंड, बीरेंद्र कुमार मिश्रा, योगेश मिश्रा, तुषार मिश्रा और हीराचंद नन्दे शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button