FeaturedLifestyleNationalWeather

देश के 10 शहर जहां आज सबसे ज्यादा ठंड, (-10) डिग्री है पारा





कड़ाके की सर्दी में कोहरे की दोहरी मार ने लोगों के लिए मुसीबत बढ़ा दी है. ठंडी हवाएं चलने की वजह से दिल्ली समेत पूरा NCR शीतलहर की चपेट में है. जबकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी आफत बनीं हुई हैं. मौसम विभाग के अनुसार आनेवाले समय में और कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी रहेगी. जबकि मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा. कई इलाके तो ऐसे हैं जहां पर पारा -10 डिग्री पर पहुंच गया है और यहां लोग ठंड से ठिठुरते नजर आ रहे हैं.

उत्तर कश्मीर में गुलमर्ग को छोड़कर पूरी घाटी में न्यूनतम तापमान में कई डिग्री की गिरावट आई है, जिससे कश्मीर में ठंड बढ़ गई है. पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि उससे पहली रात यह शून्य से 8.2 डिग्री नीचे था.  मौसम विभाग ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जो उससे एक रात पहले के एक डिग्री से कम है.

ये भी पढ़ें  देश में 15 महीनों में 10 करोड़ रोजगार के अवसर सृजित, MSME सेक्टर मे अच्छी खबर

गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से 9.8 डिग्री नीचे के तापमान से थोड़ा अधिक है. उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा.

ठंडी हवाएं चलने की वजह से दिल्ली समेत पूरा NCR शीतलहर की चपेट में है और धुंध ने लोगों के लिए मुसीबत बढ़ा दी है. नोएडा में सुबह का पारा 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं ग्रेटर नोएडा में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. धुंध के कारण हाइवे पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है. धुंध में वाहन चलाना किसी चुनौती से कम नहीं है.

मौसम विभाग के अनुसार जैसे-जैसे तापमान में गिरावट आएगी,  वैसे-वैसे कोहरा और घना होने की संभावना है. मौसम विभाग ने बारिश का भी अलर्ट किया जारी.

नोएडा

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार नोएडा वासियों को ठंड से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. वेस्टर्न हिमालय रीजन में वेस्टर्न साइक्लोन एक्टिव है. जिसके चलते बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार को आसमान में बादलों का डेरा रहेगा. शनिवार को मौसम साफ रहेगा. रविवार को मौसम पलटेगा और दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना है. सोमवार को भी हल्की बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें  Exclusive: भारत के GDP मे परिवार-स्वामित्व वाले व्यवसाय का 70 प्रतिशत योगदान, देश की अर्थव्यवस्था का एक एहम अंग

राजस्थान

मौसम विभाग ने राजस्थान के अनेक इलाकों में शुक्रवार से बारिश व ओलावृष्टि होने का अनुमान व्यक्त किया है. इस बीच राज्य के अनेक इलाकों में कड़ाके की सर्दी जारी है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 10 और 11 जनवरी को राज्य में कहीं कहीं बारिश होने की संभावना है. इसके असर से आगामी 24 घंटों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री बढ़ोतरी हो सकती है. राज्य में 12 जनवरी से फिर मौसम शुष्क रहने तथा कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की संभावना है.

लखनऊ

मौसम केंद्र लखनऊ के मुताबिक अगले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 डिग्री सेल्सियस से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने तथा उसके बाद 2 डिग्री सेल्सियस से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना है. अगले 4 दिनों में 2 डिग्री से 3 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा सकती है. उत्तर प्रदेश की नगरी वाराणसी में भी लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए. वाराणसी में ठंड का सितम अभी भी जारी है. यहां गंगा और वरुणा नदी किनारे जबरदस्त कोहरा देखने को मिला.

ये भी पढ़ें  SCO में भारत ने अजरबैजान की सदस्यता रोकी, पाकिस्तान ने आर्मेनिया से बढ़ाए रिश्ते: बदलते कूटनीतिक समीकरणों पर भारत की चुप्पी

शिमला

हिमाचल प्रदेश के शिमला और ऊंचाई व मध्यम ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में सप्ताहांत के दौरान बर्फबारी हो सकती है. शिमला मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम ईरान पर बना पश्चिमी विक्षोभ, पूर्व व उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ सकता है. मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को निचले व मैदानी इलाकों में बारिश और मध्यम व ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का भी पूर्वानुमान जताया है.

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button