Big BreakingChhattisgarhFeaturedLifestyleTechnologyरायपुर

बैकुंठपुर-सिलियारी सेक्शन पर पावर ब्लॉक,8 ट्रेन 4 दिन कैंसिल





रायपुर । रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है | इसी संदर्भ में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत बैकुंठ-सिलियारी सेक्शन में रिलीविंग गर्डर की डी लांचिंग के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा ।

इस कार्य के लिए दिनांक 02 जनवरी, 2025 को डाउन लाइन में 03 घंटे 30 मिनट का तथा 03 एवं 04 जनवरी, 2025 को अप एवं मिडल लाइन 04-04 घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा ।

इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । जिसका विवरण इस प्रकार हैः-

ये भी पढ़ें  सीएम विष्णुदेव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर उन्हें किया नमन

रद्द होने वाली गाडियां :-

  • 1) दिनांक 02 फरवरी, 2025 को गाडी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
  • 2) दिनांक 02 फरवरी, 2025 को गाडी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
  • 3) दिनांक 02 फरवरी, 2025 को गाडी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमु पैसेंजर रद्द रहेगी ।
  • 4) दिनांक 02 फरवरी, 2025 को गाडी संख्या 68733 गेवरा रोड- बिलासपुर मेमु पैसेंजर रद्द रहेगी ।
  • 5) दिनांक 04 फरवरी, 2025 को गाडी संख्या 58201 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी ।
  • 6) दिनांक 04 फरवरी, 2025 को गाडी संख्या 58207 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर रद्द रहेगी ।
  • 7) दिनांक 05 फरवरी, 2025 को गाडी संख्या 58208 जूनागढ़- रायपुर रोड पैसेंजर रद्द रहेगी ।
  • 8) दिनांक 05 फरवरी, 2025 को गाडी संख्या 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी।
ये भी पढ़ें  गुड सेमेरिटन सम्मानित:सड़क दुर्घटना में घायलों की जान बचाने वालों का एसएसपी ने किया सम्मान,युवाओं को सामने आने की अपील

बीच में समाप्त होने वाली गाड़ी:-

  • दिनांक 02 फरवरी, 2025 को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर को बिलासपुर में ही समाप्त होगी यह गाड़ी बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी ।
  • दिनांक 02 फरवरी, 2025 को 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर गोंदिया के स्थान यह गाड़ी बिलासपुर से ही झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी । इसलिए यह गाड़ी गोंदिया एवं बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी ।

रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए ऐसे विकास कार्यों के लिए सहयोग की आशा करती है ।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button