भाजपा का संगठन चुनाव:रायपुर शहर में होंगे 20 मंडल,अस्तित्व में आये ये चार नए मंडल

रायपुर छत्तीसगढ़ में BJP के संगठन पर्व को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि, रायपुर में अब BJP के 16 की जगह 20 मंडल होंगे। 4 नए मंडलों का BJP संगठन पर्व के दौरान विस्तार किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा के संगठन चुनाव के लिए हुई कार्यशाला के दौरान 4 नए मंडलों की घोषणा की गई है। BJP के शहर अध्यक्ष जयंती पटेल ने इस बात की घोषणा की है। नए चार मंडलों में मां बंजारी मंडल, मोवा मंडल, टाटीबंध मंडल और भाठागांव मंडल शामिल होंगे। नए मंडलों में भी संगठन पर्व के दौरान नियुक्तियां होंगी।

उल्लेखनीय है कि, भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव अगले साल जनवरी में होना है। इसके पहले देश के सभी राज्यों में भाजपा के संगठन चुनाव हो रहे हैं। अपने राज्य छत्तीसगढ़ में भी 20 नवंबर से बूथ कमेटियां का चुनाव चल रहा है। यह चुनाव वैसे तो 30 नवंबर तक समाप्त हो जाना था, लेकिन तय समय तक 15 हजार बूथों में ही चुनाव हो सका था, ऐसे में प्रदेश संगठन ने समय सीमा को पांच दिसंबर तक बढ़ाया गया था। प्रदेश के चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख के मुताबिक तीन दिसंबर की स्थिति में 20 हजार दो सौ बूथों में बूथ कमेटियों का गठन हो चुका है। अभी छह जिलों से रिपोर्ट नहीं आई है। उन्होंने कहा, संभावना है कि पांच दिसंबर तक सभी बूथों में कमेटियां बन जाएंगी।

15 तक बन जाएंगे सभी मंडलों में अध्यक्ष

भाजपा के 405 मंडलों के चुनाव के लिए 1 से 15 दिसंबर का समय तय किया गया है। एक दिसंबर को प्रदेश संगठन की बैठक के कारण मंडलों में चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हे सकी। प्रदेश संगठन की बैठक में तय किया गया, पहले सभी जिलों में दो दिसंबर को कार्यशाला होगी। ऐसे में दो दिसंबर को सभी जिलों में कार्यशाला के बाद अब तीन दिसंबर से मंडलों में चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। 15 दिसंबर तक सभी मंडलों में अध्यक्ष बन जाएंगे। जो भी दावेदार सामने आएंगे, उनसे पर्यवेक्षक और जिलों के पदाधिकारी बात करके सर्वसम्मति से किसी एक को मंडल अध्यक्ष बनाने का काम करेंगे। जहां पर सर्वसम्मति नहीं बन पाएगी, वहां पर मतदान से चुनाव होगा।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button