Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर

25 अप्रैल को भाजपा की वक्फ बिल सुधार जनजागरण अभियान कार्यशाला:भरतलाल वर्मा



रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री भरतलाल वर्मा ने बताया है कि आगामी 25 अप्रैल को सुबह 11 बजे से कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में वक्फ बिल सुधार जनजागरण अभियान कार्यशाला रखी गई है। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यन्त गौतम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

वर्मा ने बताया कि बैठक में प्रदेश भाजपा पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य, मंत्री, सांसद, विधायक, निगम-मण्डल-आयोग-बोर्ड के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, जिला भाजपा अध्यक्ष, सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष व पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक/सह संयोजक, नगरपालिक निगम के महापौर/सभापति, जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष और वक्फ बिल सुधार जनजागरण अभियान की जिला समिति अपेक्षित हैं।

यह भी पढ़ें  राजधानी ही नहीं पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था बदहाल,सांसद बृजमोहन ने सरकार को दिखाया आईना

भाजपा प्रदेश महामंत्री वर्मा ने कहा कि वक्फ बोर्ड सुधार कानून को लेकर देशभर में विपक्षी दल झूठ बोलकर भ्रम और घृणा फेलाने की कुत्सित राजनीति कर रहे हैं, ऐसे में भाजपा ने इस कानून के जरिए होने वाले सुधारों और फायदों के बारे में जनजागरण करने का अभियान हाथ में लिया है। इस अभियान में हम हर घर पर दस्तक देकर विपक्ष के हिंसक और अराजकतावादी टूलकिट एजेंडे का पर्दाफाश करेंगे। अभियान के दौरान जनता तक अपनी बात सार्थक रूप से पहुँचे, इस दृष्टि से महत्वपूर्ण बिंदुओं पर इस कार्यशाला में मार्गदर्शन किया जाएगा।

वर्मा ने कहा कि नए वक्फ बोर्ड कानून के जरिए गरीब मुस्लिमों के हितों का संरक्षण और आदिवासियों, सरकारी जमीनों और सर्व समाज की जमीनों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। यह बिल हर समाज के साथ न्याय करने वाला है। इंडी गठबंधन के दल तुष्टीकरण के चलते विरोध कर रहे हैं। नया वक्फ कानून कट्टरपंथी वोटबैंक की राजनीति करने वालों को बेनकाब करेगा। यह केंद्र सरकार का ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम है। देश के आम तरक्कीपसंद मुस्लिमों ने इस संशोधन विधेयक को अपने लिए हितकारी बताते हुए इसका समर्थन और स्वागत किया है।

यह भी पढ़ें  SIR अवधि 3 माह बढ़ाने की मांग: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज बोले- चुनाव आयोग द्वारा 7 दिन की वृद्धि अपर्याप्त

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button