Big BreakingChhattisgarhPoliticsरायपुर

मतदाता सूची पुनरीक्षण: आखिरी तिथि का इंतजार न करें, SIR फॉर्म तुरंत जमा करें-ओम प्रकाश यादव नगर पालिका उपाध्यक्ष

बीएलओ से पावती लेना सुनिश्चित करें नगरवासी, सही और त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाना विभाग का लक्ष्य : ओम प्रकाश यादव



रायपुर/मंदिरहसौद । मंदिरहसौद नगर पालिका क्षेत्र में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान का कार्य युद्धस्तर पर और सुचारू रूप से जारी है। इस महत्त्वपूर्ण अभियान के माध्यम से मतदाता सूची को पूरी तरह नए और त्रुटिरहित स्वरूप में तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस संबंध में, नगर पालिका उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने सभी नगरवासियों से पुरजोर अपील की है कि वे इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में सहयोग करें और अंतिम तिथि का इंतजार बिल्कुल न करें। अध्यक्ष महोदय ने नागरिकों से SIR प्रपत्र (गणना फार्म) को तत्काल भरकर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के पास जमा करने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ में भाजपा मना रही स्थापना दिवस, सीएम साय ने प्रदेश कार्यालय में फहराया भाजपा का ध्वज

अभियान को गति देने और जनता को जागरूक करने के लिए, नगर पालिका उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने स्वयं कमान संभाल ली है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य 4 दिसंबर तक चलेगा और नागरिक समय रहते अपने फार्म भरकर जमा करें।

उपाध्यक्ष यादव केवल अपील तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि अपने सहयोगी पार्षदों के साथ नगर के विभिन्न वार्डों का सघन भ्रमण कर रहे हैं। वे नागरिकों को जागरूक करने के साथ-साथ, शिविर स्थलों पर जाकर कार्य की प्रगति का अवलोकन भी कर रहे हैं, ताकि किसी भी नागरिक को फॉर्म भरने में कोई असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें  भाजपा स्थापना दिवस:बसना में मनाया गया भाजपा स्थापना दिवस, फहराया झंडा लगाए नारे

मंदिरहासौद नगर पालिका उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने जनता को प्रक्रिया से जुड़े महत्त्वपूर्ण बिन्दुओं के बारे में जागरूक किया, ताकि पारदर्शिता बनी रहे:

पावती अवश्य लें : उन्होंने स्पष्ट किया कि बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं द्वारा भरे गए गणना फार्मों को एकत्र कर रहे हैं। बीएलओ आवश्यक दस्तावेजों के साथ गणना फार्म की एक प्रति अपने पास रखेंगे और आवेदक को दिए जाने के लिए गणना फार्म की दूसरी प्रति पर फार्म की प्राप्ति की पावती अवश्य देंगे। नागरिक पावती लेना सुनिश्चित करें।

सत्यापन है अनिवार्य : यादव ने लोगों से अपील किया है कि वे स्थानीय बीएलओ को आवश्यक और सही जानकारी उपलब्ध कराएं और अपने नाम का सत्यापन अवश्य कराएं, ताकि उनके नाम सही रूप से दर्ज हो सकें और भविष्य में किसी भी परेशानी से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें  श्रमिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम:विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा- श्रम कार्ड' केवल दस्तावेज नहीं, सम्मानजनक जीवन का आधार है

नगर पालिका उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने कहा कि विभाग का लक्ष्य है कि हर पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल हो और यह सूची पूरी तरह शुद्ध और नए स्वरूप में तैयार हो सके। उपाध्यक्ष की यह सक्रियता सुनिश्चित करती है कि मंदिरहसौद नगर पालिका क्षेत्र का प्रत्येक नागरिक अपने मतदान के अधिकार का सही उपयोग कर सके।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button